राशिफल

इन 5 राशियों को दु:खों से बाहर निकालेंगे महाबली हनुमान, घर में आएंगी खुशियां, होगा आर्थिक लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सुखद परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी कठिन परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर महाबली हनुमान जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन के दु:खों से छुटकारा मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगा महाबली हनुमान जी का आशीर्वाद

मेष राशि वाले लोगों को अपने जीवन की कठिन परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। महाबली हनुमान जी की कृपा से आपके आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। घर में खुशहाली बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। कामकाज में आपको उत्तम परिणाम हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है, आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय आनंददायक रहने वाला है। प्रेम जीवन में आनंद ही आनंद होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। महाबली हनुमान जी के आशीर्वाद से बिजनेस में भारी मुनाफा मिल सकता है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोगों का भाग्य प्रबल रहने वाला है। महाबली हनुमान जी की कृपा से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। निवेश संबंधित कामों में शुभ फल की प्राप्ति होगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय उत्तम सफलता दायक रहेगा। महाबली हनुमान जी की कृपा से घर-परिवार में खुशियां आने वाली हैं। बच्चों की तरफ से चिंता दूर होगी। किस्मत के सहारे आपको कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है। प्रभावशाली लोगों के बीच उठना बैठना रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार कम रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

कुंभ राशि वाले लोगों के अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। महाबली हनुमान जी की कृपा से आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जरूरतमंदों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिल सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं। अगर आपका कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। इस राशि के लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप किसी भी बात को लेकर ना उलझें। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। मनोरंजन के साधनों में थोड़ा धन खर्च हो सकता है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहने वाला है। सभी के साथ आपको बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे।

कर्क राशि वाले लोगों का समय ठीक रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार परिणाम हासिल होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की की तबीयत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

तुला राशि वाले लोगों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। व्यापार में उन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मित्रों की संख्या में इजाफा हो सकता है परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आप पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए अपने पिताजी की सलाह ले सकते हैं, उनकी सलाह कारगर साबित होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चों पर थोड़ा लगाम रखें। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें क्योंकि नुकसान होने की आशंका दिख रही है।

धनु राशि वाले लोगों का समय ठीक रहेगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन पर ध्यान देना होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको बहुत ही जल्द अच्छी नौकरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए समय ठीक नहीं है। आप लोगों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण आपके रिश्तो में दूरियां बनेगी। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मीन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। भाई बहनों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं परंतु कोई भी कदम उठाने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। पिताजी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button