अध्यात्म

अशुभ मंगल की वजह से आपको होने लगती हैं ये परेशानियां, शुभ बनाने के लिए करें यह उपाय

सभी ग्रहों में मंगल ग्रह को सेनापति का दर्जा दिया गया है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत है तो इसकी वजह से व्यक्ति के जीवन में मंगल ही मंगल होता है परंतु कुंडली में मंगल की कमजोर स्थिति के कारण जिंदगी में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। एक के बाद एक किसी न किसी समस्या से गुजरना पड़ता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी कुंडली में अशुभ मंगल की स्थिति शुभ हो जाए तो इसके लिए आज हम आपको कुछ सरल उपाय बताने वाले हैं, जिसकी सहायता से कुंडली में मंगल मजबूत बनेगा।

मंगल खराब होने की वजह से होती हैं ऐसी परेशानियां

  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल की स्थिति खराब है तो इसके कारण आत्मविश्वास और साहस का स्तर कमजोर हो जाता है।
  • मंगल खराब होने के कारण संपत्ति और जमीन के मामले में मुश्किलों का सामना करना पड़ जाता है।
  • कुंडली में मंगल ग्रह खराब होने के कारण व्यक्ति को रक्त संबंधित समस्याएं होने लगती हैं।
  • मंगल अशुभ होने की वजह से कर्ज और मुकदमे बाजी जैसे मामले होने लगते हैं।
  • अशुभ मंगल होने के कारण इंसान को जेल भी जाना पड़ सकता है।
  • मंगल की खराब स्थिति के कारण शादीशुदा जिंदगी में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगतीं हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी संबंध खराब हो जाते हैं।

मंगल को शुभ बनाने के उपाय

संपत्ति संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए

अगर किसी व्यक्ति को मंगल की अशुभ स्थिति की वजह से संबंध संपत्ति संबंधी समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है तो ऐसी स्थिति में मंगलवार के दिन आप एक तिकोना नारंगी रंग का ध्वज लीजिए। इस पर लाल रंग से आप राम लिख दीजिए, इसके बाद आपको मंगलवार के दिन ही हनुमान मंदिर में जाकर इस ध्वज को अर्पित कीजिए। इस उपाय को करने से सम्पति से संबंधित सभी समस्याएं दूर होंगी।

मंगल दोष की वजह से शादी में बाधाओं को दूर करने के लिए

अगर अगर मंगल दोष की वजह से विवाह में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो रही है तो आप हर मंगलवार को उपवास रखें। आप मंगलवार को नमक का सेवन मत कीजिए। शाम के समय आप हनुमान जी के मंदिर में सिंदूर और लाल वस्त्र चढ़ाएं, इसके बाद आपको सुंदरकांड का पाठ करना होगा।

मुकदमेबाजी या विवाद से छुटकारा पाने के लिए

अगर मंगल के अशुभ प्रभाव की वजह से आपको मुकदमेंबाजी या किसी भी प्रकार के विवाद का सामना करना पड़ रहा है तो इसके लिए आप रोजाना सुबह के समय स्नान करने के पश्चात सूर्य देवता को जल अर्पित कीजिए, इसके बाद आपको सूर्य देव के समक्ष एक बार हनुमान चालीसा का पाठ करना होगा। आप सात्विक आहार ग्रहण कीजिए और भूमि पर सोए। आपको यह उपाय लगातार 27 दिनों तक करना होगा, इससे आपको लाभ मिलेगा।

उपरोक्त अशुभ मंगल को शुभ बनाने के कुछ उपायों के बारे में जानकारी दी गई हैं। अगर यह उपाय आप करते हैं तो इससे मंगल से मिलने वाले बुरे प्रभाव दूर होंगे। इसके अलावा आप मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ और चना खिला सकते हैं और गाय को चारा व जल पिलाकर सेवा कीजिए, इससे आपको फायदा मिलेगा। हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी अवश्य पसंद आई होगी। आप इसको अन्य लोगों में शेयर करना ना भूलें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button