राशिफल

आज वक्री मंगल कर रहे “राजयोग” का निर्माण, इन 4 राशियों का जागेगा सोया नसीब, मिलेगी अपार सफलता

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं समय के साथ-साथ कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह भी एक निश्चित समय अवधि पर अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। अगर कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है, तो इसका शुभ और अशुभ दोनों ही प्रभाव पड़ता है। व्यक्ति की राशि में ग्रह की चाल जैसी होती है, उसी के अनुसार फल की प्राप्ति होती है।

आपको बता दें कि मंगल ग्रह ने 16 अक्टूबर को वृषभ राशि में से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश किया था। वहीं अब आज यानी 30 अक्टूबर की शाम 6:54 बजे से मंगल ग्रह वक्री होने वाले हैं यानी कि मंगल वक्री चाल चलने जा रहे हैं। वैसे देखा जाए तो ग्रहों की वक्री चाल कष्ट देती है परंतु वक्री मंगल “महापुरुष राजयोग” का निर्माण कर रहे हैं।

मंगल ग्रह की चाल में परिवर्तन और महापुरुष राजयोग का निर्माण होने से ऐसी 4 राशि वाले व्यक्ति हैं, जिनको शुभ फल की प्राप्ति होगी। आखिर यह राशि वाले लोग कौन से हैं? चलिए जानते हैं इनके बारे में…

वृषभ राशि

जिन लोगों की वृषभ राशि है, उनको मंगल वक्री होकर बहुत लाभ देने वाले हैं। इस राशि वाले लोगों की आमदनी में वृद्धि होने के प्रबल योग बने हुए हैं। नौकरी और व्यापार में पदोन्नति होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बने हुए हैं। इसके अलावा पैतृक व्यापार से भी आपको अच्छा लाभ होने की पूरी उम्मीद है। कुल मिलाकर मंगल का वक्री होना आपके लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगा।

सिंह राशि

जिन लोगों की सिंह राशि है, उनके लिए मंगल की टेढ़ी चाल बहुत ही लाभ देने वाली रहेगी। इस राशि वाले लोगों को अपने हर काम में भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा। जो लोग विद्यार्थी वर्ग के हैं, उनको परीक्षा में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। परिवार में धार्मिक या मांगलिक आयोजन हो सकता है। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों के लिए मंगल का वक्री होना बहुत ही शुभ साबित होगा। मंगल के वक्री होने से जो महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है, इसकी वजह से इस राशि वाले लोगों को नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनको प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना बनी हुई है। व्यापार बढ़ेगा, इसके साथ ही आपका मुनाफा भी बढ़ने वाला है। आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों को मंगल के वक्री होने से बना महापुरुष राजयोग लाभ कराएगा। इस राशि वाले लोगों की ऊर्जा, उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपने हर कार्य को आसानी से पूरे करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इस राशि वाले लोगों को धन लाभ होने के प्रबल योग बने हुए हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button