राशिफल

मेष राशि में आएंगें मंगल, जानिए किन राशियों की जिंदगी होगी बेहतर, किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह अपने निर्धारित समय में राशि में परिवर्तन करते रहते हैं। आपको बता दें कि 16 अगस्त 2020 की रात्रि 8:45 बजे पर मंगल अपनी राशि बदलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे और यह इस राशि में 57 दिनों तक रहने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों में मंगल ग्रह को सेनापति की उपाधि दी गई है। यह एक उत्तेजनात्मक ग्रह है। आखिर मंगल का राशि परिवर्तन राशियों पर कैसा प्रभाव डालेगा? आपके जीवन में कैसी परिस्थितियां उत्पन्न होंगी? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं मंगल का गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

वृषभ राशि वाले लोगों को इस समय के दौरान कार्य क्षेत्र में लाभ और सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपने व्यापार में भारी मुनाफा मिल सकता है। मंगल का राशि परिवर्तन आपके रिश्तो के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा। जीवन साथी से आपको लाभ मिल सकता है। रिश्तेदारों के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि वाले लोगों को इस समय के दौरान अपने करियर में लगातार सफलता हासिल होगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको विजय हासिल होगी। कार्यस्थल में आपको लोगों से प्रशंसा और सराहना प्राप्त हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने अधूरे सपने पूरे कर सकते हैं।

कर्क राशि वाले लोगों को इस समय के दौरान अपने जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। संतान की तरफ से आपको शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। जो लोग काफी लंबे समय से प्यार की तलाश कर रहे थे, उनकी तलाश अब खत्म होने वाली है। भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार करेंगे। जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। नौकरीपेशा वाले लोगों का समय शुभ रहेगा।

तुला राशि वाले लोगों को इस समय के दौरान शुभ नतीजे प्राप्त होंगे। आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। किसी शारीरिक परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। कामकाज की योजनाएं पूरी होंगी। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। कुछ लोगों की आप भलाई कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन सफलता वाला रहने वाला है। आपको अपने कामकाज में लगातार तरक्की हासिल होगी। आपके करियर में ग्रोथ देखने को मिल सकती है। नौकरी और निजी जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। कार्यप्रणाली में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आपको आमदनी के जबरदस्त अवसर हाथ लग सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों को बेवजह के खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है। आपको अपनी आमदनी और खर्चों का संतुलन बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। किसी कामकाज को लेकर काफी चिंता बनी रहेगी। बच्चों की सेहत में गिरावट आ सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय कठिन रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रहेगी। आपको अपने कामकाज में धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। घरेलू जीवन की परिस्थितियां मिली-जुली रहने वाली है।

सिंह राशि वाले लोगों को माता-पिता की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। इस समय के दौरान आपके जीवन में बहुत से बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अचानक दुखद समाचार मिलने की वजह से आपका मन काफी परेशान रहेगा। व्यवसाय में हानि हो सकती है। आप कोई भी कार्य जल्दी बाजी में ना करें। इस समय के दौरान आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आपको आर्थिक संतुलन बना कर चलना होगा।

कन्या राशि वाले लोगों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आपके रिश्ते में खटास उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव होने के संकेत मिल रहे हैं। इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी की भावनाओं को ठीक प्रकार से समझें। आपको परिवारिक माहौल खुशनुमा बना कर चलना होगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। आप बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। मंगल की राशि परिवर्तन की वजह से छात्रों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। संतान के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। नौकरी पेशा वाले लोगों को मानसिक चिंता का सामना करना पड़ेगा। कार्यस्थल में जरूरी कामकाज रुक सकते हैं। बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि वाले लोगों को प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में समझदारी से काम लेना होगा। आमदनी के अच्छे स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। आपकी सेहत में गिरावट आने की संभावना बन रही है, इसलिए आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। विशेष कार्यों में गंभीरता से सोच-विचार करने की जरूरत है। व्यापार के क्षेत्र में आप अपने भागीदारों पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा आपको हानि हो सकती है।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। परिवार में जो मनमुटाव चल रहे थे उनसे मुक्ति मिल सकती है। आप अपने रुके कामकाज पूरे करने की कोशिश करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस राशि वाले लोगों को बेवजह की यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। प्रेम संबंधित मामलों में आपको मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे।

मीन राशि वाले लोग इस समय के दौरान भावनात्मक तौर पर खुद को कमजोर महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। इस राशि के लोग अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। नकारात्मक विचारों से आपको दूर रहने की जरूरत है। आप भाग्य से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा कीजिए। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button