अध्यात्म

गुरुवार के इन उपायों से धन-संपत्ति की होगी प्राप्ति, विवाह की दिक्कतें हो जाएंगी दूर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे बहुत से उपाय बताए गए हैं जिसकी सहायता से व्यक्ति अपने जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा प्राप्त कर सकता है। ऐसा बताया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति दोष है तो इसकी वजह से धन, संपत्ति के साथ-साथ विवाह से जुड़ी हुई दिक्कतें भी उत्पन्न होने लगती हैं। जिंदगी में धन का अभाव बना रहता है। ज्योतिष के अनुसार गुरु बृहस्पति वैवाहिक जीवन और भाग्य का कारक ग्रह माना गया है। यदि आप गुरुवार के दिन इनकी पूजा करते हैं तो इससे ग्रह संबंधित दोष दूर होने की संभावना रहती है। आज हम आपको गुरुवार के कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनको करके आप अपने जीवन की बहुत सी परेशानियों का समाधान कर पाएंगे।

गुरुवार के उपाय | Guruvar Ke Upay

गुरुवार के इस विशेष उपाय से मिलेगा लाभ

अगर आप चाहते हैं कि गुरु ग्रह से आपको शुभ फल की प्राप्ति हो तो इसके लिए आप गुरुवार का व्रत अपनी पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ कीजिए। आप गुरुवार के दिन प्रातः काल उठकर स्नान कर लीजिए, इसके पश्चात आपको गुरु बृहस्पति की प्रतिमा या तस्वीर को पीले वस्त्र पर स्थापित करना होगा, इसके बाद आप पंचोपचार से पूजा कीजिए। आप पूजा के दौरान केसरिया चंदन, पीले चावल, पीले फूल और पीले रंग के भोग पकवान या फल अर्पित कर सकते हैं। इसके बाद आप आरती कीजिए। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि गुरुवार के दिन आप पीले रंग के वस्त्रों का धारण करें और व्रत वाले दिन आप बिना नमक का भोजन कीजिए।

गुरु ग्रह की कृपा पाने के लिए गुरु मंत्र का इस प्रकार करें जाप

अगर आप गुरुवार के दिन व्रत करते हैं तो आप पूजा के दौरान अपने सच्चे मन से गुरु मंत्र “ऊं बृं बृहस्पते नम:” का जाप कीजिए। इस मंत्र का जाप करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि मंत्र जाप संख्या 108 होनी चाहिए।

गुरुवार को इन चीजों का करें दान

अगर आप गुरुवार के दिन पीले रंग की चीजों का दान करते हैं तो इसे शुभ फल की प्राप्ति होती है। आप गुरुवार को चने की दाल, हल्दी आदि चीजें अपने सामर्थ्य अनुसार दान कर सकते हैं। इसके अलावा आप गुरुवार के दिन भगवान शिव जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इस उपाय को करने से धन-संपत्ति और विवाह से संबंधित सभी परेशानियां दूर होती हैं। ऐसा करने से भाग्य चमक सकता है और आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

गायत्री मंत्र के जाप से गुरु ग्रह होता है मजबूत

शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो गायत्री मंत्र को गुरु मंत्र कहा जाता है। यदि किसी व्यक्ति ने गुरु नहीं बनाया है तो ऐसी स्थिति में सूर्य भगवान को अपना गुरु मानते हुए गायत्री मंत्र का रोजाना नियमित रूप से 108 बार जाप करना चाहिए। इस उपाय को करने से गुरु ग्रह दोष दूर होता हैं और जीवन की बहुत सी परेशानियां भी धीरे-धीरे दूर हो जाती हैं।

पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह दोष है तो ऐसी स्थिति में नियमित रूप से पीपल में जल अर्पित करना चाहिए। इससे गुरु ग्रह के दोष कम होने लगते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button