राशिफल

राशिफल 13 जून: आज ये 4 राशि वाले चढ़ेंगे सफलता की सीढ़ियां, भोले बाबा की बनी रहेगी कृपा

आज आप सोमवार 13 June 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 13 जून 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में एक कमी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा। अचानक कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप अजनबी लोगों की बातों पर जल्दी से भरोसा ना करें अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। बच्चों से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार जरूर कर लीजिए ताकि आगे चलकर आपको परेशानी ना हो।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपने कामकाज में मन मुताबिक सफलता हासिल करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। आज विरोधी पक्ष शांत रहेंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों की बात मानने से आपको सफलता जरुर प्राप्त होगी। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसको आप बेहतर तरीके से निभाएंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका मन शांत रहेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। साझेदारी में कोई भी नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। अचानक लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। नौकरी और बिजनेस करने वाले लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में बहुत अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कर सकते हैं। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपनी मेहनत के दम पर कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज विद्यार्थियों का दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। बिजनेस में नया समझौता फायदेमंद साबित हो सकता है। आपके अच्छे व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके दिए हुए उपहार से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। कुछ बड़े कार्य आपके सही समय पर पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। आपको अपने बजट के अनुसार खर्च करना होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही थीं, उनका समाधान हो सकता है। आप कार्यस्थल में लगातार सफलता हासिल करेंगे। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप बहुत भाग्यशाली साबित होगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिल सकते हैं। आप समय का सदुपयोग कीजिए। कारोबार पर फोकस बढ़ाना होगा अन्यथा लाभ नहीं मिल पाएगा। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। व्यापार अच्छा चलेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। व्यापार में मन मुताबिक लाभ कमाने में सफल रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो जाएगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन का भरपूर आनंद उठा सकेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। पुराने निवेशों का लाभ मिलेगा। मानसिक चिंता खत्म होगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। अटके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी प्रोफेशनल लाइफ बहुत अच्छी नजर आ रही हैं। प्रेम जीवन में सुधार होगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के माध्यम से अच्छी सूचना मिलने की उम्मीद है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अगर साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। आपको इसका अच्छा मुनाफा मिलेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button