अध्यात्म

मात्र ये 5 छोटे-छोटे उपाय शनिदेव को करेंगें प्रसन्न, आपकी सभी परेशानियां होंगी दूर

शनिदेव को न्यायाधीश की उपाधि दी गई है, व्यक्ति अपने जीवन काल में जो भी कर्म करता है उसी के अनुसार शनि देव उसको फल प्रदान करते हैं, अगर व्यक्ति के कर्म अच्छे हैं तो इसकी वजह से शनि देव प्रसन्न रहते हैं और व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है परंतु जो लोग गलत कार्य करते हैं और गलत काम से अपना जीवन व्यापन करते हैं ऐसे लोगों के ऊपर शनि देव बहुत ही नाराज होते हैं और उनके प्रकोप का सामना करना पड़ता है, शनि देव हर मनुष्य के कर्मों का लेखा जोखा रखते हैं इसीलिए कहा जाता है कि अगर शनि देव के गुस्से का शिकार नहीं होना चाहते तो अपने जीवन में हमेशा अच्छे काम कीजिए, अच्छे काम करने वाला व्यक्ति कभी भी शनि देव के बुरे प्रभाव से पीड़ित नहीं रहता है और वह अपने सभी कार्य करने में सक्षम हो पाता है, उसको हर कार्य में सफलता हासिल होती है।

ऐसे बहुत से लोग हैं जो शनिदेव के बुरे प्रभाव से पीड़ित हैं, ऐसी स्थिति में वह बहुत से उपाय अपनाते हैं परंतु उनको कोई लाभ नहीं मिल पाता है, दरअसल हर व्यक्ति अपनी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए बड़े-बड़े उपायों को अपनाता है परंतु वह कुछ छोटे-छोटे उपायों पर बिल्कुल भी गौर नहीं करता है, यह छोटे-छोटे उपाय ही आपकी बड़ी से बड़ी परेशानी को दूर कर सकते हैं, अगर आप भी शनिदेव से मिलने वाले अशुभ परिणाम से पीड़ित है तो आज हम आपको कुछ उपाय बताने वाले हैं जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होंगे, इन उपायों को करके आप शनि देव के बुरे प्रभाव से बच सकते हैं।

आइए जानते हैं शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय

  • अगर आपके जीवन में शनि देव के बुरे प्रभाव चल रहे हैं तो इसको दूर करने के लिए और शनिदेव से शुभ प्रभाव प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहला उपाय यह करना होगा कि आप काली गाय की पूजा करने के पश्चात काले चने के साथ गुड़ गाय को खिलाएं, इससे शनि के अशुभ प्रभाव दूर होंगे।

  • शनि देव के गुस्से से बचने के लिए आप अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति अच्छा व्यवहार रखें।

  • अगर आप शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा और सुंदरकांड का पाठ करते हैं तो इससे शनि देव से मिलने वाले बुरे प्रभाव दूर होते हैं।

  • ऐसा बताया जाता है कि जो व्यक्ति शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों का तेल अर्पित करता है उसके जीवन के सभी कष्ट शनिदेव दूर करते हैं।

  • शनि देव से शुभ फल प्राप्ति हेतु आप एक कटोरे में सरसों का तेल भरकर उसमें आप अपना चेहरा देखिए और उसके बाद इस सरसों के तेल को किसी कांच की शीशी में भरकर किसी स्थान पर दो हाथ गड्ढा खोदकर गाड़ दीजिए।

उपरोक्त कुछ छोटे-छोटे उपाय है जिनको अगर आप अपनाते हैं तो इससे शनि देव से मिलने वाले बुरे प्रभाव बहुत ही शीघ्र दूर हो जाएंगे, अक्सर लोग अपने जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए बड़े-बड़े प्रयोग तो कर लेते हैं परंतु उनको इसका अच्छा रिजल्ट नहीं मिल पाता है परंतु यह छोटे-छोटे उपाय आपकी परेशानियों को दूर करने में काफी कारगर साबित होंगे, अगर आप इन छोटी बातों को ध्यान रखते हैं तो आप अपना जीवन बेहतर तरीके से व्यतीत कर पाएंगे और शनिदेव की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी, आप इन उपायों को अवश्य आजमा कर देखिए आपको लाभ अवश्य प्राप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button