राशिफल

इस दिन बुध देव बदलेंगे अपनी चाल, इन 7 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, सभी जानें अपना हाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं। परंतु इनकी चाल ठीक है ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार 26 मई 2021 को बुध ग्रह मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं और यह इस राशि में 3 जून 2021 तक विराजमान रहेंगे। इसी बीच 30 मई 2021 को बुध ग्रह वक्री होंगे। बुध देव के इस गोचर की वजह से कई राशि वाले लोगों को फायदा मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं सभी राशियों पर बुध का गोचर कैसा प्रभाव डालेगा।

आइए जानते हैं बुध ग्रह का गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि वाले लोगों की राशि में बुध का गोचर तीसरे भाव में होने वाला है। इसी वजह से इस समय के दौरान आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे, आपके रिश्ते बेहतर बनेंगे। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप जिस काम को करना चाहेंगे उसमें आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों की राशि में बुध का गोचर दूसरे भाव में होने वाला है, जिसकी वजह से आप इस समय के दौरान धन बचत कर पाने में सफल हो सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता हासिल होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह का गोचर लग्न भाव में होगा, जिसकी वजह से आपको इस समय के दौरान शुभ समाचार मिलने के योग हैं। शादीशुदा जिंदगी में सुख शांति देखने को मिल सकती है। आप अपनी बुद्धि विवेक की वजह से सही निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभदायक सिद्ध होगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। कमाई के कई स्रोत हासिल हो सकते हैं। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। इस समय अवधि के दौरान आपको शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। घर के बड़े भाई-बहनों के साथ मधुर संबंध स्थापित होंगे। आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों की राशि में बुध का गोचर दसवें भाव में होगा, जिसकी वजह से इस समय के दौरान कार्य क्षेत्र में आ रही है परेशानियां दूर हो सकती हैं। आप लगातार सफलता हासिल करेंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

कुंभ राशि वाले लोगों की राशि में बुध का गोचर पांचवें भाव में होगा, जिसकी वजह से प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं, रिश्ते में रोमांस बना रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। माता-पिता की चिंता बच्चों की तरफ से खत्म होगी। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की मदद से आपको अपने किसी काम में लाभ मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। धन-संपत्ति में वृद्धि होने के योग हैं।

मीन राशि वाले लोगों की राशि में बुध का गोचर चौथे भाव में होगा, जिसकी वजह से आपके सुखों में वृद्धि होने के योग हैं। वाहन, प्रॉपर्टी आदि खरीद सकते हैं। माता जी की सेहत दुरुस्त रहेगी। आप अपने सोचे हुए कामों को अंजाम दे सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। समाज में नए-नए लोगों से दोस्ती होगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

कर्क राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह का गोचर बारहवें भाव में होगा, जिसकी वजह से आपको फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चे पर कंट्रोल रखें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

तुला राशि वाले लोगों की राशि में बुध का गोचर नौवें भाव में होगा, जिसकी वजह से धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी अधिक रूचि बढ़ेगी। समाज कल्याण के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए ऐसे लोगों से बचकर रहें। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों की राशि में बुध का गोचर आठवें भाव में होगा, जिसके कारण अचानक बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आर्थिक हानि होने की आशंका है। दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार मिल सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जीवनसाथी का हर जगह सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है।

धनु राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह का गोचर सातवें भाव में होगा। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी की मदद से आपको लाभ मिल सकता है। व्यापार में अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। माता की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें।

मकर राशि वाले लोगों की राशि में बुध का गोचर छठे भाव में होगा। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है, यह आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। शत्रु आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे को समझेंगे। प्रेम जीवन में निराशाजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button