राशिफल

बुध कर रहे मीन राशि में प्रवेश, किन राशि वालों की बदलेगी तकदीर, किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें, जानिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी राशि बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार 1 अप्रैल 2021 को बुध ग्रह कुंभ राशि से निकलकर अपनी नीच राशि मीन में प्रवेश करने वाले हैं और यह इस राशि में 16 अप्रैल 2021 तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह का राशि परिवर्तन सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य डालेगा। तो चलिए जानते हैं यह परिवर्तन आपके लिए कैसा साबित होगा।

आइए जानते हैं बुध का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ साबित होगा। आमदनी के साधन बढ़ सकते हैं। काफी लंबे समय से दिया गया धन वापस मिलने की उम्मीद बन रही है। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। मकान या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर अच्छा साबित होगा। इस अवधि के दौरान आपके परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। सरकारी कामकाज समय पर पूरे होंगे। रुके हुए कार्य प्रगति पर आ सकते हैं। विदेश में काम कर रहे लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर उत्तम साबित होगा। आत्मविश्वास और पराक्रम से भरपूर रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए बुध का गोचर संतान प्राप्ति के लिए बहुत ही शुभ योग लेकर आया है। भाइयो से लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ साबित होगा। आप कठिन से कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रण कर लेंगे। किसी महिला की तरफ से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। काफी लंबे समय से उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। जमीन जायजाद से जुड़े हुए कार्य सफल रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों को बुध की राशि परिवर्तन की वजह से मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इधर-उधर के कामों में अधिक धन खर्च होगा, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आप किसी मामले को लेकर भावुक हो सकते हैं। भावुक होकर कोई भी फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। कोर्ट कचहरी की वजह से तनाव अधिक बना रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बुध का गोचर सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सरकारी कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। माता-पिता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। बुध ग्रह के गोचर की वजह से धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। धार्मिक कार्यों में अधिक धन खर्च हो सकता है। आप अपने कामकाज समय पर पूरे करें। आपको अपनी योजनाओं को गुप्त रखते हुए काम करने होंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए समय काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने के योग हैं परंतु आप बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। परिवार में किसी के साथ कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे।

तुला राशि वाले लोगों को बुध के गोचर की वजह से स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। शत्रुओं में बढ़ोतरी हो सकती है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लीजिए। धन संबंधित मामलों में सतर्क रहना होगा क्योंकि हानि होने की आशंका बन रही है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर थोड़ा कठिन रह सकता है। आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। किसी वजह से परिवार में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है। अचानक दूर संचार माध्यम से अप्रिय समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने कामकाज पर फोकस करें। बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद मत कीजिए। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा।

मकर राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर ठीक नहीं है। छोटे भाइयों से मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

मीन राशि वाले लोग अपनी सेहत को लेकर काफी चिंतित रहेंगे, इसलिए आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने की उम्मीद है। व्यापार में आप कुछ नया बदलाव करने की कोशिश करेंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button