राशिफल

आज चंद्रमा का कुंभ राशि में संचार होने से इन राशियों को होगा फायदा, वहीं इनको हो सकता है नुकसान

आकाश मंडल में ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है, इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज चंद्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा, जिसकी वजह से सभी राशि के लोगों के जीवन पर कुछ ना कुछ असर जरूर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर किन राशि वालों को फायदा मिलेगा और किनको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

आइए जानते हैं किन राशि वालों को मिलेगा लाभ

मेष राशि वाले लोगों का समय उत्तम नजर आ रहा है। कामकाज में आपका मन लगेगा। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे हो सकते हैं। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहने वाले हैं। यह प्रसन्न होकर आपको कोई उपहार के रूप में उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई में बदलाव करने की आवश्यकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। खास लोगों से जान पहचान होगी, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों की कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। रचनात्मक कार्य में सफलता हासिल होगी। व्यापार में लाभ की स्थिति नजर आ रही है। खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। बिजनेस के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि वाले लोगों का समय खुशनुमा व्यतीत होने वाला है। व्यापार में भारी लाभ मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। किसी दोस्त की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करें। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय लाभप्रद रहने वाला है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कदर करेगा। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि वाले लोगों को राजनीति के क्षेत्र से अच्छा फायदा मिल सकता है। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों को प्रभावित करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। आमदनी अच्छी रहेगी। शादीशुदा जिंदगी में मिठास बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मिथुन राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है, जिससे आपका कामकाज प्रभावित होगा। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय ज्यादातर अपने परिवार के साथ व्यतीत होने वाला है। पारिवारिक कार्य को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शारीरिक थकान महसूस होगी। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। पुराने मित्रों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी आपका पूरा सपोर्ट करेगा।

सिंह राशि वाले लोगों को बेवजह की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा। आप अपने जरूरी काम समय पर निपटाने की कोशिश करें अन्यथा बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। किसी काम को पूरा करने में आपको अधिक समय लग सकता है। आप अपने कार्य अगर योजनाओं के तहत पूरा करेंगे तो इससे आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय अच्छा रहेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी में नौकरी मिलने की उम्मीद है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों की रूचि नए-नए कामों में बढ़ सकती है। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप ज्यादा से ज्यादा धन बचाने की कोशिश करें, जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए ,इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार वाले आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपने कार्य समय पर पूरे करने होंगे। आपको प्रमोशन मिलने की उम्मीद है।

धनु राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक अच्छा नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे का पूरा साथ देंगे। जीवनसाथी की तबीयत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहने वाले हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। व्यापार में कोई भी परिवर्तन करने से बचना होगा।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक ठाक नजर आ रहा है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा गुस्सा करने से काम बिगड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। निवेश संबंधित कामों में शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करने की आवश्यकता है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button