बॉलीवुड

आर. माधवन की कार्बन कॉपी है बेटा वेदांत, कभी 7 तो कभी 5 गोल्ड मैडल जीत पिता को किया गौरवान्वित

बॉलीवुड और साउथ के पॉपुलर अभिनेता आर. माधवन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आर माधवन ने ‘रहना है तेरे दिल में’ से लेकर ‘3 इडियट्स’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया और दर्शक इन्हें काफी पसंद भी करते हैं। खास बात यह है कि आर माधवन अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

r madhavan

ऐसे में जब भी ये किसी किरदार को निभाते हैं तो दर्शकों के बीच अपनी एक अलग छाप छोड़ते हैं। वही उनका बेटा वेदांत भी काफी सुर्खियों में रहता है, लेकिन बाकी सेलेब्स के बच्चों की तरह नहीं बल्कि वेदांता देश को गौरवान्वित करने का काम करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह कभी 7 मैडल जीतता है तो कभी 5 जीत अपने पिता का भी मान बढ़ाते हैं। तो आइए जानते हैं आर. माधवन के बेटे वेदांत के बारे में…

डेब्यू से पहले माधवन ने कर ली थी शादी

r madhavan

1 जून 1970 को झारखंड के जमशेदपुर में जन्मे आर माधवन फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही शादीशुदा थे। जी हां.. उन्होंने ‌साल 1999 में सरिता बिरजे के साथ शादी रचा ली थी। शादी से पहले आर माधवन और सरिता ने करीब 8 साल तक एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद साल 1999 में यह शादी के बंधन में बंध गए।

r madhavan

इसके बाद इनके घर बैठे वेदांत का जन्म हुआ जो इन दिनों काफी चर्चा में है। दरअसल, बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारों के बच्चे जहां फिल्मी दुनिया में अपना नाम कमाना चाहते हैं तो वहीं वेदांत देश के लिए लगातार गोल्ड मेडल जीत रहे हैं।

r madhavan

वेदन ने जीते अब तक इतने मैडल

हाल ही में वेदांत ने इसी सप्ताह मलेशिया इन्विटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था जहां पर वह 5 गोल्ड मेडल अपने नाम करने में कामयाब रहे। देखा जा सकता है कि वेदांत भारत के राष्ट्रीय ध्वज और 5 गोल्ड मेडल के साथ नजर आ रहे हैं।

r madhavan

इस दौरान माधवन ने अपने बेटे की तस्वीरें साझा करते हुए कहा था कि, “ईश्वर की कृपा और आप सभी की शुभकामनाओं के साथ वेदांत को भारत के लिए पांच स्वर्ण (50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर में) के साथ दो पीबी मिले। यह इवेंट मलयेशिया इन्विटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप 2023 में इस हफ्ते कुआला लुंपुर में आयोजित किया गया था। हम उत्साहित हैं और प्रदीप सर के बहुत आभारी हैं।”

इससे पहले उन्होंने वेदांत फरवरी 2023 में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में 5 गोल्ड और 2 सिल्वर समेत 7 मेडल जीतकर लाए थे।

तैराक बनाना चाहते हैं वेदांत

r madhavan

रिपोर्ट की मानें तो वेदांत एक बड़े तैराक बनना चाहते हैं। इसके लिए वह जोरों शोरों से तैयारी में जुटे हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि वेदांत ने साल 2020 में जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में 15 मीटर फ्रीस्टाइल भी जीता था। इसके बाद ही वह चर्चा में आ गए और अब लगातार गोल्ड मेडल अपने नाम कर रहे हैं जो काबिले तारीफ है।

r madhavan

बता दे ना केवल आर माधवन और उनकी पत्नी बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सेलेब्स वेदांत पर गर्व महसूस कर रहे हैं। वहीं माधवन अपने बेटे का पूरा सपोर्ट कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button