बॉलीवुड

अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे नीतू कपूर और ऋषि कपूर, पत्थर लेकर पहुंच गए थे मेहमान :Photos

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। जहां दोनों की जोड़ी ने सुनहरे पर्दे पर धमाका कर दिया तो वही असल जिंदगी में भी इस जोड़ी को खूब पसंद किया गया। बता दें, ऋषि कपूर ने 68 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया और नीतू कपूर अकेली रह गई।

rishi and neetu

हालाँकि नीतू कपूर अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए कई फिल्मों में काम कर रही है। इसके अलावा वह टीवी शो ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ में भी जज की भूमिका में दिखाई दे रही है। इसी बीच नीतू कपूर ने खुलासा किया कि जब उनकी शादी ऋषि कपूर से हुई थी तो मेहमानों ने कुछ ऐसा गिफ्ट दिया था जिससे देखकर बेहोश हो गए थे। आइए जानते हैं यह पूरा किस्सा क्या था?

फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी थी ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी

बता दें, ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने 30 जनवरी साल 1980 को शादी रचाई थी। इस कपल के शादी आर के स्टूडियो में बड़ी धूमधाम से की गई थी जिसमें बॉलीवुड दुनिया से जुड़े तमाम सितारे शामिल हुए थे। दरअसल, कपूर खानदान फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा परिवार है जिसके ज्यादा से ज्यादा सदस्य फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए हैं।

rishi and neetu

ऐसे में जब ऋषि की शादी हुई तो उनकी शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों का जमावड़ा लगा हुआ था। ऐसे में उनके पास ढेर सारे तोहफे भी आए थे। इसी दौरान इस कपल को किसी ने कुछ ऐसा गिफ्ट दे दिया जिसके चलते यह दोनों बेहोश हो गए थे। बता दें इस किस्से का खुलासा खुद एक इंटरव्यू के दौरान नीतू कपूर ने किया था।

rishi and neetu

इंटरव्यू के दौरान नीतू कपूर ने साझा किया था कि जब उन्होंने शादी के दिन अपना लहंगा पहना था तो वह इतना भारी था कि उसकी वजह से ही वह बेहोश हो गई थी। वही ऋषि कपूर भी शादी के दिन खुद को नहीं संभाल पाए थे।

rishi and neetu

दरअसल ऋषि कपूर की शादी में इतनी ज्यादा भीड़ थी कि वह घोड़ी पर चढ़ने से पहले ही बेहोश हो गए। इसके अलावा नीतू कपूर ने खुलासा किया कि उनकी शादी में ऐसे भी मेहमान आ गए थे जिनको बुलाया ही नहीं गया था।

हालांकि उन लोगों को देखकर कोई नहीं कह सकता था कि, वे बिन बुलाए मेहमान है क्योंकि वह इस तरह से तैयार होकर आए थे। जब शादी के बाद ऋषि जी और नीतू ने अपने गिफ्ट देखे तो कई गिफ्ट्स के डिब्बों में केवल पत्थर ही रखे हुए थे।

पत्नी नीतू के साथ ऋषि कपूर ने की थी 12 फ़िल्में

बता दें, ऋषि कपूर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1970 में अपने ही पिता की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से की थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा सफलता साल 1973 में आई फिल्म ‘बॉबी’ से हासिल हुई। इतना ही नहीं बल्कि ऋषि कपूर को अपनी पहली ही फिल्म के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।

rishi and neetu

खास बात यह है कि, ऋषि कपूर ने अपनी ही पत्नी नीतू कपूर के साथ करीब 12 फिल्मों में काम किया जो बॉलीवुड की यादगार फिल्में रही। बता दें, 29 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद 30 अप्रैल 2020 को वह इस दुनिया को अलविदा कह गए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button