अध्यात्म

शनिवार को पैदा हुए लोगों में जन्मजात पाइ जाती हैं यह खूबियां, जानिये उन की विशेषताएं

ज्योतिष शास्त्र हमारी राशि, कुंडली और जन्म की तिथि के अनुसार हमारे बारे में बहुत कुछ बताता है। फिर वह हमारा भविष्य हो या हमारा व्यक्तित्व। आप किस दिन पैदा होते हैं इससे भी आपका व्यवहार तय होता है। हर सप्ताह में सात दिन होते हैं। हर दिन यानि वार को हिंदू धर्म में किसी देवी या देवता को समर्पित किया गया है। इसलिए आप जिस वार को पैदा होते हैं आप में वैसे गुण दिखते हैं।

शनिवार का दिन शनिदेव का दिन माना जाता है। जो जातक इस दिन पैदा होते हैं उनके जीवन पर शनिदेव से मिलते जुलते प्रभाव देखने को मिलते हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कि शनिवार के दिन पैदा हुआ लोग कैसी पर्सनालिटी के होते हैं।

शनिवार को पैदा हुए लोगों में होती है ये खूबीयां

1. शनिवार के दिन जन्म लेने वाले लोग बड़े ही मेहनती होते हैं। ये मेहनत करने से जी नहीं चुराते हैं। ये बिल्कुल भी कामचोर नहीं होते हैं। ये भाग्य से ज्यादा मेहनत करने में यकीन रखते हैं। इन्हें जीवन में जो भी चाहिए होता है उसे वे अपनी मेहनत और लगन से हासिल कर लेते हैं।

2. शनिवार को पैदा होने वाले अपने लक्ष्य को लेकर बड़े पक्के होते हैं। एक बार इन्होंने कुछ कर दिखाने की ठान ली तो फिर उस कार्य को पूर्ण कर के ही दम लेते हैं। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ये बहुत कुछ नया सीखते हैं। मेहनत करते हैं। असफलता के बावजूद फिर कोशिश करते हैं।

3. शनिवार को जन्मे लोग बड़े ही दयालु होते हैं। इनका दिल बहुत बड़ा होता है। ये दूसरों की मदद को हमेशा आगे रहते हैं। इन्हें दान धर्म करना अच्छा लगता है। ये अपनी क्षमता के अनुसार दिल खोलकर दान करते हैं। ये सिर्फ जान पहचान वालों का ही नहीं बल्कि अनजान लोगों का भी सहयोग करते हैं।

4. शनिवार को धरती पर आने वाले लोग जीवन के शुरुआती दौर में दिक्कतों का सामना करते हैं। हालांकि कुछ सालों बाद इनके जीवन में ढेर सारी खुशियां आ जाती है। दरअसल ये मुसीबत आने पर घबराते नहीं है, बल्कि उसका हल खोजते हैं। बुरे हालातों को भी अच्छी स्थिति में तब्दील कर देते हैं।

5. शनिवार को जन्में लोग शनिदेव की तरह क्रोधित स्वभाव के होते हैं। इन्हें गुस्सा बड़ा जल्दी आता है। ये अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाते हैं। कई बार गुस्से में गलत फैसले भी ले लेते हैं। इनका गुस्सा इनके रिश्तों को भी बिगाड़ देता है।

6. इस दिन पैदा हुए लोग अंतर्मुखी प्रतिभा से ओतप्रोत होते हैं। इनमें सारी योग्यता होती है, लेकिन फिर भी इन्हें मान सम्मान नहीं मिलता है। दारसल परिस्थितियां इन्हें बुरा बना देती है। दिल के ये अच्छे होते हैं। लेकिन इनकी ये अच्छाई दूसरों के सामने खुलकर बाहर नहीं आ पाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button