अध्यात्म

शनिवार के दिन सूर्यपुत्र शनि को करें यह चीजें भेंट, बदल जाएगी किस्मत, दूर होंगे दोष

देवी देवताओं की पूजा अर्चना करने का कोई ना कोई विशेष दिन अवश्य होता है, सप्ताह के हर दिन को किसी न किसी देवी देवता की पूजा अर्चना के लिए विशेष माना गया है, शनिवार का दिन भी शनि देव की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, अगर हम ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखें तो शनिदेव को न्याय का देवता बताया गया है, इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि शनि देव हमेशा व्यक्तियों के कर्म के आधार पर ही न्याय करते हैं और उस व्यक्ति को फल प्रदान करते हैं, हर कोई व्यक्ति शनि के बुरे प्रभाव से बचना चाहता है और बहुत से लोग तो ऐसे हैं जो शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए उपायों का भी सहारा लेते हैं।

आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो शनिदेव को सबसे अधिक प्रिय है, ऐसा बताया जाता है कि अगर शनिवार के दिन शनि देव को यह चीजें अर्पित की जाए तो इससे व्यक्ति की किस्मत बदल सकती है और व्यक्ति के जीवन की बहुत सी परेशानियों का समाधान हो सकता है।

आइए जानते हैं शनि देव को कौन सी चीजें करें अर्पित

  • अगर किसी व्यक्ति को अपने जीवन में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रही है या फिर शनिदेव के बुरे प्रभाव के कारण आपके जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो रही है तो आप इस स्थिति में सरसों के तेल का यह विशेष उपाय आजमा सकते हैं, ऐसा बताया जाता है कि शनिदेव को अगर सरसों का तेल अर्पित किया जाए तो इससे शुभ फल मिलता है, अगर आप शनिवार के दिन लोहे के बर्तन में सरसों का तेल डालकर उसमें ₹1 का सिक्का डालकर अपना चेहरा देखकर इस तेल को किसी निर्धन व्यक्ति को दान करते हैं या फिर पीपल के पेड़ के नीचे रख देते हैं तो इसे शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है इसके अलावा पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना भी शुभ माना गया है।

  • अगर आप धन की समस्याओं से परेशान चल रहे हैं तो इस स्थिति में आप काली उड़द की दाल या काले तिल का उपाय कीजिए, आप शनिवार की शाम को सवा किलो काले उड़द की दाल, काला तिल निर्धन व्यक्ति को दान कीजिए, यह उपाय आपको पांच शनिवार करना होगा।

  • अगर आप शनिवार की शाम को अपने घर के मुख्य द्वार पर U आकर का घोड़े की नाल लगाते हैं तो इससे शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है, आप घोड़े की नाल को शुक्रवार को ले आए और सरसों के तेल में धोकर शुद्ध कर लीजिए इसके पश्चात आप शनिवार को अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं, इस उपाय को करने से घर परिवार में होने वाला वाद-विवाद दूर होता है।
  • अगर किसी व्यक्ति को शनि देव के बुरे प्रभाव की वजह से शारीरिक पीड़ा या दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में आप शनिवार को लोहे का छल्ला सरसों के तेल में थोड़ी देर रखकर इसको साफ जल से धोने के पश्चात अपने दाहिने हाथ की मध्यमा अंगुली में पहने लीजिए, इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button