राशिफल

महालय अमावस्या पर बना 3 ग्रहों का संयोग, इन राशियों पर मां दुर्गा होंगी प्रसन्न, मिलेगा फायदा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से ब्रह्मांड में शुभ योग का निर्माण होता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में शुभ योग की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से शुभ नतीजे मिलते हैं, परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण कठिन समय से गुजरना पड़ता है। आपको बता दें कि आज महालय अमावस्या है। हर वर्ष आश्विन मास की अमावस्या तिथि यानी सर्व पितृ अमावस्या के दिन महालय अमावस्या मनाई जाती है। महालय का बंगाली लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। महालय दुर्गा पूजा की शुरुआत और पितृपक्ष का समापन माना जाता है. ज्योतिष गणना के अनुसार आज तीन ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है, जिसकी वजह से कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर मां दुर्गा की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और इनको कई फायदे मिलने के योग बन रहे हैं।

आइए जानते हैं महालय अमावस्या पर बने 3 ग्रहों के संयोग से किन राशियों को मिलेगा फायदा

मेष राशि वाले लोगों को इस शुभ संयोग का शानदार नतीजा मिलने वाला है। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। मित्रों के साथ किसी महत्वपूर्ण मामले को लेकर बातचीत हो सकती है, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। कामकाज में आपका मन लगेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। तरक्की के बहुत से अवसर प्राप्त होंगे। आपका मन शांत रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को इस शुभ संयोग की वजह से थोड़ी मेहनत में अधिक मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। रुका हुआ काम प्रगति पर आएगा। आपको कई मामलों में अच्छा फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। छात्रों का समय बेहतर रहने वाला है। आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी। आपके द्वारा की गई मेहनत का नतीजा मिलेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आपके विचारों से लोग सहमत रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके प्राप्त होंगे।

धनु राशि वाले लोगों को इस शुभ संयोग का बढ़िया नतीजा मिलेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को तरक्की के कई सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बड़े बुजुर्गों की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। कार्यस्थल में आप सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। आप कुछ नया करने का प्रयास कर सकते हैं। आप अपने रुके हुए काम पूर्ण करेंगे। आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी।

कुंभ राशि वाले लोग आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। आप जिस कार्य को करेंगे उसको आप पूरा कर सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता के नए मार्ग हासिल होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों के लिए समय फायदेमंद रहने वाला है। कार्यस्थल में अधिकारियों के साथ किसी खास मुद्दे पर बातचीत होने की संभावना बन रही है। अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों के क्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। कारोबार में विस्तार होने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि वाले लोगों का समय हंसी-खुशी व्यतीत होगा। जो लोग नौकरी पेशा वाले हैं उनको अच्छे ऑफर मिलने की संभावना है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ आपके अच्छे तालमेल बने रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिल सकता है। आप अपने ज्यादातर कामों में सफलता हासिल करेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कार्यो में अधिक लगेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यस्थल में आपके कामकाज की तारीफ होगी। शादीशुदा लोगों का जीवन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नए-नए लोगों से बातचीत हो सकती है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहने वाला है, परंतु जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आप किसी नए काम को लेकर घर के लोगों से विचार-विमर्श कर सकते हैं। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। आप अपना नजरिया सकारात्मक रखें। अचानक कुछ मामलों में आपको फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें आपको कठिनाई महसूस होगी। आप अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान दीजिए। सफलता पाने के लिए आपको धैर्य और संयम रखना होगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीति होने वाला है। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। अचानक धन कमाने के कुछ नए जरिए हासिल हो सकते हैं। परिवार के किसी कार्य से आपको यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान आप वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अन्य लोगों के कार्यों में हस्तक्षेप करने से बचना होगा। आपके ऊपर आलस हावी हो सकता है, जिसके कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

कन्या राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिलेंगे। विद्यार्थियों का समय अनुकूल रहने वाला है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। इस राशि के लोगों को अपने दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। माता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार कर सकते हैं। कुछ सोचे हुए कामों में मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में आपको मिलाजुला लाभ मिल सकता है।

तुला राशि वाले लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होने की वजह से आपकी चिंता बढ़ सकती है। कोर्ट कचहरी के कामों में बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। किसी खास व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा। आप कोई भी नया कार्य आरंभ करने से बचें। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा, इससे आपको कामकाज में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय पहले से बेहतर हो सकता है परंतु नौकरी करने वाले लोगों को कार्यस्थल में थोड़ा संभल कर रहना होगा। आपको बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी परंतु आमदनी के अनुसार खर्चों पर भी नियंत्रण रखें। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। संतान आज्ञाकारी बनेगी।

मकर राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य इच्छाअनुसार ना होने की वजह से आप काफी परेशान हो सकते हैं। ऑफिस के किसी काम में आप काफी व्यस्त रहेंगे। पिता के सहयोग से आपकी कुछ समस्याओं का निवारण हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button