अध्यात्म

शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए सावन के महीने में शनिवार को करें ये उपाय,शनिदेव होंगे प्रसन्न

सावन के महीने की शुरुआत 28 जुलाई से ही हो गयी है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है, इसीलिए भक्त इस महीने में भगवान शिव की पूजा करते हैं। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि इस महीने में किसी अन्य देवी-देवता की पूजा नहीं की जा सकती है। सावन के महीने में सभी देवी-देवताओं की पूजा करके उन्हें आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें सावन के इस महीने में भगवान शिव अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण कर देते हैं।

सावन के महीन में किए गए उपाय से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं तो वहीं अन्य देवताओं के लिए किए गए उपाय से वो भी प्रसन्न होकर सुखी जीवन का आशीर्वाद देते हैं। हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार सभी देवताओं को कोई ना कोई दिन समर्पित है। जिस तरह से सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है, उसी तरह से शनिवरका दिन शनिदेव को समर्पित है। कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनिदेव अपनी बुरी दृष्टि बना लें तो उस व्यक्ति का जीवन में कभी कल्याण नहीं हो सकता है।

कर्म के हिसाब से शनिदेव देते हैं लोगों को फल:

शनिदेव से ज़्यादातर लोग डरते हैं, लेकिन कम लोग यह बात जानते हैं कि शनिदेव न्याय के देवता हैं। ये लोगों के कर्मों का आंकलन करते हैं, उसके बाद उसे फल देते हैं। जो पापी व्यक्ति होता है, उससे शनिदेव कभी प्रसांन नहीं होते हैं। वहीं जो हमेशा धर्म-कर्म के मार्ग पर चलते हुए सभी का भला करता है, उससे शनिदेव हमेशा प्रसन्न रहते हैं। अगर शनिदेव प्रसन्न नहीं है तो सावन के इस महीने में कुछ आसान उपाय करके आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। भगवान शिव को शनिदेव का गुरु माना जाता है। इसलिए इस सावन में किए गए उपाय से दोनो का आशीर्वाद मिलता है।

सावन में पड़ने वाला शनिवार को करें ये उपाय:

*- सबसे पहले शनिवार के दिन सुबह-सुबह जागकर स्नान आदि नित्य क्रियाओं को करने के बाद ताम्बे का एक लोटा लें। लोटे में जल लेकर उसमें थोड़ी मात्रा में काला तिल डालें और इससे शिवजी का अभिषेक करें।

*- शनिदेव के सामने शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलटें। दीपक में काली उड़द की साबुत दाल, थोड़ा काला तिल और लोहे की कोई किल या लोहे की कोई अन्य चीज़ डालें।

*- शनिवार के दिन काला तिल, काला कम्बल या कपड़ा, उड़द की दाल किसी ग़रीब व्यक्ति को दान करें।

*- पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाकर 7 बार उसकी परिक्रमा करें।

*- शनिवार के दिन कम से कम 108 बार शनिदेव के मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:। का जाप करें।

*- शनिवार के दिन ग़रीब लोगों को खाना खिलाने से शनिदेव की विशेष कृपा मिलती है।

*- शनिवार के दिन किसी काले कुत्ते को सरसों का तेल लगाकर रोटी खिलाएँ, इससे भी शनिदेव बहुत प्रसन्न होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button