बॉलीवुड

कई दुल्हनों ने मिलकर मिका सिंह को घेरा, सिंगर संग 7 फेरे लेने की लगी होड़, देखें Video

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारें हैं जो 40-50 का आकड़ा पार कर चुके हैं लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की। वे अभी भी घर पर कुँवारे बैठे हुए हैं। सलमान खान, अक्षय खन्ना, तुषार कपूर और मिका सिंह भी इसमें शामिल हैं। लेकिन मिका सिंह ज्यादा दिनों तक कुँवारे नहीं रहेंगे। वे जल्द ही घोड़ी चढ़ेंगे।

कई दुल्हनों से घिरे दिखे मिका सिंह

हाल ही में मिका सिंह अपनी बारात लेकर चंडीगढ़ पहुंचे। यहां हैरत की बात ये रही कि उनका इंतजार कोई एक या दो नहीं बल्कि कई दुल्हनें कर रही थी। वह जैसे ही गाड़ी से उतरे तो दुल्हनों की लंबी लाइन सामने दिखी। हर दुल्हन मिका सिंह के करीब जाना चाहती थी। इतनी सारी दुल्हनों को देख खुद मिका भी हैरान रह गए।

दरअसल मिका सिंह अपना स्वयंवर रचाने जा रहे हैं। यह एक रियलिटी टीवी शो होगा। जिसमें कई सारी दुल्हनें आएंगी। फिर मिका उनमें से किसी एक को चुनेंगे और उसके साथ 7 फेरे लेंगे। स्वयंवर वाले रियलिटी शो का कान्सेप्ट कोई नया नहीं है। इसके पहले राहुल महाजन, राखी सावंत, रतन राजपूत अपना स्वयंवर शो कर चुके हैं।

करेंगे अपना स्वयंवर

अब मिका सिंह भी इस स्वयंवर की रेस में हिस्सा ले रहे हैं। वैसे अभी तक जीतने भी लोगों ने स्वयंवर रछाया उनमें मिका सबसे बड़े स्टार हैं। ऐसे में उनका स्वयंवर देखना काफी दिलचस्प होगा। मिका के स्वयंवर शो का नाम ‘मीका दी वोहती’ है। इस शो की शूटिंग रोपड़ पंजाब में हो रही है। वैसे ये जगह मिका के दिल में भी बस्ती है। उन्होंने अपना अधिकतर बचपन रोपड़ में ही बिताया है। उन्हें इस जगह से प्यार है।

 

मिका इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने खुद अपने स्वयंवर की एक झलक का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मिका के गाड़ी से उतरते ही कई लड़कियां उन्हें घेर लेती हैं। वहीं दुल्हनों की लंबी कतार मिका के साथ सेल्फ़ी लेने का इंतजार करती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)

स्वयंवर के बदले लिए 50 करोड़ रुपए?

बरहाल फैंस मिका के इस शो को लेकर बड़े उत्साहित हैं। इस शो में मिका के जीवन के सफर को भी बताया जाएगा। बताते चलें कि मिका पंजाब और बॉलीवुड में टॉप के सिंगर हैं। उनके गाने पार्टियों की जान होते हैं। वे जब भी कोई कंसर्ट करते हैं तो वहां भी तगड़ी संख्या में फैंस आ जाते हैं। खबरों की माने तो मिका सिंह ने इस स्वयंवर के लिए शो के मेकर्स से 50 करोड़ रुपए की फीस ली है। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक सबूत मौजूद नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button