अध्यात्म

आज परिवर्तिनी एकादशी पर कर लें ये काम, खुल जाएगी किस्मत, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

29 अगस्त को परिवर्तीनी एकादशी पड़ रही है। इस एकादशी को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। इसको पद्म एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन अगर भगवान विष्णु जी की पूजा की जाए तो इससे माता लक्ष्मी जी भी प्रसन्न होती हैं। इस दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु जी के वामन अवतार की पूजा होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी पाताल लोक में शयन मुद्रा में है तो वह करवट बदलते हैं। अगर आप इस दिन कुछ साधारण से काम करते हैं तो इससे आपके भाग्य में बड़ा बदलाव आ सकता है। आज हम आपको परिवर्तीनी एकादशी के कुछ सरल उपाय बताने वाले हैं। अगर आप इनको अपनाते हैं तो इससे भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी जी आपसे प्रसन्न होंगी।

परिवर्तिनी एकादशी के उपाय

नारायण जी का इस तरह करें अभिषेक

परिवर्तीनी एकादशी को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु जी का अभिषेक विशेष विधि से किया जाता है। अगर आप इस दिन भगवान विष्णु जी का केसर के दूध से अभिषेक करते हैं और इनको पीली मिठाई का भोग लगाते हैं तो इससे आपके जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी। इस उपाय को करने से आपके धन की तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहेगी।

तुलसी का उपाय

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना गया है। तुलसी के पौधे की पूजा भी की जाती है। भगवान विष्णु जी को तुलसी अति प्रिय है, इसलिए भगवान विष्णु जी की पूजा के दौरान तुलसी का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। आप एकादशी की शाम को प्रदोष काल में तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाएं। यदि आप इस साधारण से उपाय को करते हैं तो इससे धन की देवी माता लक्ष्मी जी की आपके ऊपर कृपा बनी रहेगी और आपके जीवन में रूपए-पैसे की कमी नहीं होगी।

पीपल वृक्ष का उपाय

कई बार ऐसा होता है कि मनुष्य किसी ना किसी कारण से बैंक या किसी से पैसे उधार ले लेता है, परंतु कर्ज चुकाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। यदि आप भी अपना कर्ज चुका नहीं पा रहे हैं तो आप परिवर्तिनी एकादशी पर पीपल के वृक्ष का यह उपाय अवश्य कीजिए। आप इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें। सर्वप्रथम आपको सूर्यउदय से पूर्व स्नान करना होगा, उसके बाद आप पीपल के पेड़ पर जल अर्पित कीजिए। शाम के समय आप पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं। धार्मिक शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि पीपल में भगवान विष्णु जी का वास होता है। यदि आप यह उपाय करते हैं तो इससे शीघ्र ही कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

गाय माता की सेवा कीजिए

आप एकादशी के दिन पूजा करने के पश्चात गाय की सेवा करें और गाय को पालक खिलाएं। धार्मिक मान्यता अनुसार गौमाता में 33 करोड़ हिंदू देवी-देवताओं का वास बताया जाता है। यदि आप इस दिन गाय की सेवा करते हैं तो इससे सभी देवता आपसे खुश होंगे।

दान

अगर आप परिवर्तीनी एकादशी पर दान करते हैं तो इससे विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। आप इस दिन जरूरतमंद लोगों को अपने सामर्थ्य अनुसार गेहूं, आटा, वस्त्र आदि दान कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button