बॉलीवुड

जवान हो गया माधुरी दीक्षित का बेटा, दिखने में है बॉलीवुड हीरोज से 10 गुना हैंडसम – Pics

बच्चे कब बड़े हो जाते हैं पता ही नहीं चलता है। जब आपका बच्चा जवानी की दहलीज पर कदम रखता है तो उसके जीवन में एक बहुत बड़ा बदलाव आता है। इस बदलाव को आप खुद भी महसूस कर सकते हैं। वैसे तो कहा जाता है बच्चा कितना ही बड़ा हो जाए मां के लिए हमेशा छोटा ही रहता है। लेकिन जब बच्चे बड़े होते हैं तो उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है। वह एक नए जीवन की ओर कदम बढ़ाने लगते हैं। इससे मां की चिंताएं और भी बढ़ जाती है। उन्हें लगता है कि उनका बेटा उनसे दूर जा रहा है। हालांकि एक समझदार मां इस मोमेंट को अच्छे से हैंडल करती है।

जवान और हैंडसम हो गया माधुरी का बेटा

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी दो बच्चों की मां है। उन्होंने साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बेटे हुए। बड़े बेटे का नाम अरीन नेने है। वहीं छोटे बेटे का नाम रायन नेने है। माधुरी का बड़ा बेटा अब 18 साल का हो चुका है। वह दिखने में काफी हैंडसम भी है। उसके आगे बॉलीवुड के कई स्टार किड्स फीके लगते हैं। यदि वह बॉलीवुड में डेब्यू करता है तो एक अच्छा हीरो बन सकता है।

माधुरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। यहां पर आए दिन अपने दोनों बेटों की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। बड़े बेटे अरीन के 18वें जन्मदिन पर माधुरी ने एक दिलचस्प तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में वह अपने बेटे के साथ हंसती हुई नजर आ रही थी। मां बेटी की है जोड़ी साथ में बेहद प्यारी लग रही थी। इस थ्रोबैक फोटो को शेयर करते हुए माधुरी ने अपने बेटे के नाम एक प्यारा सा संदेश भी लिखा था।

बेटे को दे रखे हैं ऐसे संस्कार

माधुरी ने अरीन को 18वें बर्थडे की शुभकामना देते हुए लिखा था “मेरा बेटा अब आधिकारिक रूप से युवा बन चुका है। तुम्हें 18वां जन्मदिन मुबारक हो। बस एक बात याद रखना कि आजादी के साथ जिम्मेदारियां भी आती है। अब से यह दुनिया तुम्हारी है। इसका आनंद लो। अपना नाम रोशन करो। जिंदगी के पूरे मजे लो। लाइफ में मिलने वाले सभी मौकों का फायदा उठाओ। आशा करती हूं तुम्हारा यह सफर रोमांचक रहेगा। आई लव यू बेटा।”

बताते चलें कि माधुरी का अपने दोनों बेटों के साथ रिश्ता एक दोस्त जैसा है। वह उनके साथ काफी फ्रैंक होकर रहती है। दोनों बेटे भी अपनी मां से कोई बात नहीं छुपाते हैं। माधुरी ने अपने दोनों बच्चों को काफी अच्छी शिक्षा दी है। विदेश में पहले बड़े होने के बावजूद दोनों काफी संस्कारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button