बॉलीवुड

सितम्बर में अपने मंगेतर निक जोनास के जन्मदिन पर प्रियंका कर सकती हैं शादी

मुंबई: जानकारी के अनुसार अपने जन्मदिन के मौक़े पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ सगाई कर ली है। अब तक ख़बरों में यह चल रहा था कि दोनो अक्टूबर में शादी के बंधन में बाँध सकते हैं, लेकिन अब अमेरिकी मीडिया एक अलग ही ख़बर बता रहा है। इसके अनुसार दोनो निक के जन्मदिन यानी 16 सितम्बर में शादी कर सकते हैं। इस विशेष अवसर पर प्रियंका की क्लोज़ फ़्रेंड और इंग्लैंड की शाही बहु मेगन मार्कल ने प्रियंका और निक को शुभकामनाएँ दी है कि जल्दी ही वो ख़ूबसूरत, टैलेंटेड बच्चे पैदा करें।

प्रियंका की शादी को लेकर काफ़ी उत्साहित हैं शाही बहु मेगन:

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 16 सितम्बर को निक का 26वाँ जन्मदिन है। प्रियंका इस दिन शादी करके निक के इस ख़ास मौक़े को और भी ख़ास बनाना चाहती हैं। यह भी सुनने में आ रहा है कि अभी से प्रियंका अपनी शादी की तैयारियों में लग गयी हैं। हालाँकि शादी की तारीख़ को लेकर ना ही प्रियंका और ना ही निक के परिवार की तरफ़ से कुछ कहा गया गाय। प्रियंका की बुआ कमिनी चोपड़ा हांडा ने बताया कि जल्दी ही शादी की तारीख़ बताएँगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें निक और प्रियंका की शादी को लेकर मेगन मार्कल काफ़ी उत्साहित हैं।

मेगन ने बताया कि प्रियंका एक अद्भुत इंसान हैं और निक बहुत अच्छे हैं। उन्हें लगता है कि ये हॉट कपाल शादी के बाद और भी शानदार नज़र आएँगे। मेगन प्रियंका चोपड़ा की बहुत क़रीबी दोस्त हैं। मेगन की शादी में प्रियंका को भी बुलाया गया था। सूत्रों से यह भी पता चला है कि प्रियंका और निक ने पिछले हप्ते ही प्रिंस हैरी से उनके घर पर मुलाक़ात की थी। प्रियंका ने वहाँ निक का परिचय दोनो से करवाया। वेबसाइट यूएसमैगज़ीन डॉट कॉम के अनुसार प्रियंका और निक ने इस शाही जोड़े के घर कुछ समय बिताया था। उसी सप्ताह निक ने प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज़ भी किया था।

अब प्रियंका नहीं हैं भारत का हिस्सा:

जानकारी के अनुसार प्रियंका ने अपने 36वें जन्मदिन पर निक के साथ सगाई की थी। जोनास ने न्यूयॉर्क के टिफनी स्टोर से रिंग भी ख़रीदी थी। प्रियंका चोपड़ा ने अपना 36वाँ जन्मदिन निक के साथ लंदन में सेलिब्रेट किया था। प्रियंका ने निक से शादी करने के चक्कर में सलमान खान की फ़िल्म भारत भी छोड़ दी। फ़िल्म के निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र ने ट्वीट करके यह जानकारी दी कि अब प्रियंका भारत का हिस्सा नहीं है। इसकी वजह बहुत ही ख़ास है। प्रियंका ने सही समय पर अपने फ़ैसले के बारे में बताया और हम उनके फ़ैसले से बहुत ख़ुश हैं।

दोनो के बीच है लगभग 10 साल का अंतर:

प्रियंका चोपड़ा जहाँ 36 साल पूरे कर चुकी हैं वहीं अभी निक 25 साल के ही हैं। 16 सितम्बर को निक 26 साल के हो जाएँगे। दोनो के बीच लगभग 10 साल उम्र का फ़ासला है। पहली बार प्रियंका निक से क्वांटिको के दौरान मिली थीं। धीरे-धीरे दोनो एक दूसरे को डेट भी करते लगे और दोनो में प्यार हो गया। अक्सर दोनो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं। पिछले 9 जून को प्रियंका निक के कज़िन भाई की शादी के लिए न्यू जर्सी भी गयी हुई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button