समाचार

इधर दुल्हन दे रही थी परीक्षा, उधर दूल्हा समा गया मौत के मुंह में.. खबर आई तो हो गई बेहोश

शादी के कुछ दिनों बाद ही यदि किसी लड़की का सुहाग उजड़ जाए तो उसकी जिंदगी में भूचाल आ जाता है। ऐसा ही एक दर्दनाक वाकया राजस्थान के उदयपुर जिले में देखने को मिला है। यहाँ एक नए नवेले दूल्हे के हाथों की मेहंदी का रंग उतरा भी नहीं और वह दुनिया छोड़ चला गया। जब दुल्हन को इसकी खबर लगी तो वह बेहोश हो गई। तो आखिर ऐसा क्या हुआ जो शादी के कुछ ही दिनों बाद मौत ने दूल्हे को गले लगा लिया? चलिए जानते हैं।

शादी के चंद दिनों बाद हुई दूल्हे की मौत

दरअसल उदयपुर जिले के फलासिया क्षेत्र के निचली सिगरी में प्रवीण मेघवाल नाम का शख्स रहता था। उसकी 19 मई को ही सैलाना की रहने वाली प्रमिला से शादी हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ रविवार को गोगला मॉडल स्कूल में आरएससीआईटी की परीक्षा देने भी गई थी। लेकिन इसी दौरान उसका पति अपनी बुआ के लड़के लोकेश के साथ बाइक से ससुराल सैलाना निकल गया। उसे अपने सेल को कुछ किताबें देनी थी।

बाइक पर सवार प्रवीण और लोकेश झाडोल-इडर नेशनल हाईवे-58 पर सांडौल माता नर्सरी के पास से गुजर रहे थे। बाइक तेज रफ्तार में थी। तभी दोनों का बाइक से कंट्रोल छूट गया और वह पुलिया के पास जाकर टकरा गई। बाइक की स्पीड इतनी अधिक थी कि टक्कर से उसके पुर्जे पुर्जे अलग हो गए। इस हादसे ने दोनों भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। फिर हाईवे मोबाइल वाहन और झाडोल थाना पुलिस घटना स्थल पर आए और दोनों घायलों को एंबुलेंस से उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय ले गए। हालांकि यहां इलाज के दौरान दोनों की सांसें हमेशा के लिए थम गई।

एक ही परिवार में दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया। अब हर किसी का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर नई नवेली दुल्हन की हालत तो काफी खराब है। उसके हाथों की मेहंदी अभी उतरी भी नहीं और एक झटके में माथे का सिंदूर मीट गया। शादी के 4 दिन के अंदर ही वह विधवा हो गई। अब नवविवाहिता के मायके और ससुराल दोनों तरफ दुख का माहौल है।

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने केस भी दर्ज किया है। वह हादसे के कारणों का गहराई से अध्ययन कर रही है। हालांकि ये बात तो साफ है कि बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से चोटें इतनी गंभीर आई है। इस घटना से आप सभी भी सीख लें और बाइक को नॉर्मल स्पीड में ही चलाए। और हेलमेट पहनना न भूलें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button