मनोरंजन

दूल्हे ने मंडप में ससुराल वालों को दी खुली चेतावनी, सुनकर शर्म से लाल पड़ गई दुल्हन – Video

शादी का सीजन फिर से शुरू हो गया है। हर जगह बैंड बाजे और शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगी है। आप सभी भी अब किसी न किसी की शादी में जा रहे होंगे। भारतीय शादी का माहौल ही अलग और खुशनुमा होता है। यहां हमे कई प्रकार की रस्में देखने को मिलती है। इन रस्मों के साथ हंसी मजाक का माहौल भी रहता है। खासकर दुल्हन के रिश्तेदार दूल्हे की टांग खिचाई जरूर करते हैं।

दूल्हे ने मंडप में बोल दी मजेदार बात

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे दूल्हे से मिलाने जा रहे हैं जिसने खुलेआम अपने ससुरालवालों को चेतावनी दे दी। उसने मंडप में बैठे-बैठे सभी से कुछ ऐसा कहा कि ससुराल वालों का हंस-हंस कर पेट दर्द करने लगा। वहीं दुल्हन भी शरमा कर लाल पड़ गई। उसने अपनी नजरें झुका ली। तो आखिर दूल्हे ने ऐसा क्या बोल दिया जो शादी का माहौल एकदम से बदल गया? चलिए जानते हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दूल्हे और उसके ससुरालवालों के बीच की बातचीत बड़ी वायरल हो रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन के रिश्तेदार दूल्हे को तंग कर रहे होते हैं। वह उसे छेड़ते हैं। उसे एक छंद सुनने को भी कहते हैं। ये कई जगहों पर रस्म का हिस्सा भी होता है। इसके बाद दूल्हा सभी को शांत रहने को कहता है। और चेतावनी देते हुए एक मजेदार चंद सुनाता है। इस सुनकर ही सभी लोटपोट हो जाते हैं।

पति की बात सुन शरमा गई दुल्हन

दूल्हे कहा है “छंद पकैया, छंद पकैया.. छंद के ऊपर पेठा, छंद पकैया, छंद पकैया.. छंद के ऊपर पेठा… ससुराल वालों तैयारी कर लो, अगले साल होगा बेटा।” यह सुनकर सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। उधर दुल्हन भी शरमा के अपना मुंह छिपा लेती है। उसकी निगाहें नीची हो जाती है। यह पूरा वीडियो देखकर हमारे चेहरे पर भी बड़ी सी मुस्कान आ जाती है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर gitanshi.sharma नाम के अकाउंट ने शेयर किया है।

वीडियो को लोग बड़ा पसंद कर रहे हैं। इसे अभी तक 84 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं चार लाख से अधिक लोग वीडियो लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा “अब उस बेटे का नाम जेठा रख देना।” वहीं दूसरे ने कहा “ये गलत बात है। बेटा ही क्यों? बेटी भी तो दे सकते हो? बेटी हो गई तो?” बस ऐसे ही मजेदार कमेंट्स आने लगे।

यहां देखें वीडियो

वैसे आपको यह वीडियो कैसा लगा? कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button