बॉलीवुड

जेल में रहकर कैदियों के साथ ये काम करते थे राजपाल यादव, शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

हिंदी सिनेमा के जाने-माने कॉमेडियन राजपाल यादव ने अपनी अदाराकी से लाखों दिलों में जगह बनाई है। राजपाल यादव ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन काफी लंबे वक्त से वो फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। बता दें कि राजपाल यादव उस समय काफी सुर्खियों में आए थे जब उनके ऊपर धोखाधड़ी का आरोप लगा था। इस मामले में राजपाल यादव को जेल भी जाना पड़ा था। दरअसल उनका एक चेक बाउंस हो गया था। राजपाल यादव पर हुई इस कार्रवाई ने उनके फैंस और बॉलीवुड के कई सितारों को काफी हैरत में डाल दिया था।

दरअसल राजपाल यादव का 5 करोड़ का चेक बाउंस होने के चलते उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी और दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले के चलते राजपाल को 3 महीने की सजा सुनाई थी। अब राजपाल यादव अपनी सजा पूरी करके बाहर आ गए हैं। और उन्होंने जेल में बिताए उन 3 महीनों और उस बुरे वक्त के अनुभव को लोगों के साथ साझा किया है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने किस तरह से जेल में 3 महीने काटे और जेल में मौजूद कैदियों को एक्टिंग सिखाते थे।

राजपाल यादव ने कहा है कि जेल में वह पाठशाला के नाम से एक एक्टिंग वर्कशॉप चलाते थे। इस वर्कशॉप में वो जेल के कैदियों को एक्टिंग क्लास देते थे। वो लोगों को सिखाते थे कि कैसे जिंदगी के अच्छे – बुरे अनुभवों को चेहरे पर उतारा जा सकता है। बता दें कि अब खबरें आ रही हैं कि राजपाल यादव अपनी ये वर्कशाप जेल के बागर भी आम लोगों के लिए रखने वाले हैं जहां पर वो लोगों को एक्टिंग सिखाएंगे।

इसी के साथ राजपाल ने बताया कि जब वह जेल में थे तब उन्होने फिल्मों और बॉलीवुड इंड्सट्री को काफी मिस किया। बता दें कि राजपाल यादव तिहाड़ की जेल नंबर 7 में थे, जहां पर ही उन्होंने 3 महीने की सजा काटी।

क्या था पूरा मामला

दरअसल राजपाल यादव ने साल 2010 में एक सुरेंद्र सिंह नाम के व्यापारी से 5 करोड़ रूपए का लोन लिया था। जब लोन चुकाने की बारी आई तो उन्होंने सुरेंद्र सिंह को एक्सिस बैंक मुंबई का एक चेक सुरेंदर सिंह को दिया जो सितंबर 2015 में  बाउंस हो गया। जिसके बाद सुरेंद्र सिंह ने कोर्ट की शरण ली और उनके बीच समझौता हुआ की वो सुरेंद्र को 10 करोड़ 40 लाख की रकम वापस लौटाएंगे, लेकिन जब यह रकम राजपाल यादव ने नहीं चुकाई तो कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया था।

पत्नी ने दिया साथ

राजपाल यादव ने बॉलीवुड के कई सुपरहिट अभिनेताओं के साथ काम किया है। लेकिन इस बुरे दौर पर सिर्फ उनकी पत्नी ही उनके साथ रहीं। भले ही राजपाल ने बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया हो लेकिन इस बुरे दौर में उनके आसपास बहुत ही कम लोग दिखे। राजपाल खुद को इस बुरे दौर से निकालने और डिप्रेशन में ना जाने का पूरा श्रेय अपनी पत्नी को देते हैं।

वहीं बात करें वर्कफ्रंट की तो राजपाल यादव बहुत ही जल्द वरुण धवन के साथ फिल्म ‘कुली नं 1’ के सीक्वल ‘कुली नं 2’ में दिखने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button