राशिफल

राशिफल 12 मई 2023: मां लक्ष्मी की कृपा से 3 राशियों का भाग्य रहेगा मजबूत, पूरे होंगे अधूरे काम

आज हम आपको शुक्रवार 12 मई 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 12 मई 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। आपके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। फलों का कारोबार करने वाले व्यक्तियों का काम अच्छा चलेगा। राजनीति से जुड़े हुए लोग आज किसी सभा में शामिल हो सकते हैं। परिवार के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। प्रेम जीवन बहुत ही शानदार रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। परिवार के सभी लोगों में आपसी तालमेल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। छात्र आज अपने सीनियर से प्रोजेक्ट को पूरा करने में मदद लेंगे। आप अपनी शादी की बात को घर पर करेंगे, घरवाले आपकी बात को समझेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। व्यापार में निवेश के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। घर में किसी बड़ी खुशखबरी से परिवार के माहौल में उत्साह रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। सजावट का कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद रहने वाला है। गाड़ी खरीदने का विचार अपने परिवार वालों के साथ करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आज आपके परिवार में खुशियां आएंगी। ऑफिस में आपका प्रमोशन हो सकता है। ब्यूटी पार्लर का काम करने वाले लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आपके कस्टमर बढ़ेंगे, जिससे आपको अच्छा खासा मुनाफा होगा। रिश्तेदारों से आपकी आज फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। काफी समय से चली आ रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। विद्यार्थियों का ध्यान पूरा पढ़ाई पर रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को अपने करियर का चुनाव करने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के शिक्षकों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपका ट्रांसफर मनचाही जगह पर हो सकता है, जिससे आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बहुत ही शानदार नजर आ रहा है। आप छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढ लेंगे। लकड़ी का कारोबार करने वाले लोगों को रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होने के योग हैं। घर के बेटे की सफलता की वजह से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपको अपनी सोच सकरात बनाए रखने की आवश्यकता है। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। आप अपने सामने आने वाली हर चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे। दांपत्य जीवन शानदार रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की योजना बन सकती है, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपके काम से बड़े अधिकारी काफी खुश रहेंगे और आपका प्रमोशन करने का विचार कर सकते हैं। आप नया घर खरीदने का प्लान बनाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होने वाली है। बिजनेस में आज अनुभवी लोगों की सलाह मिल सकती है, जिससे आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। दूसरों को समझने से पहले खुद की कमियों को देखना होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों की सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अपने बच्चों की सफलता से खुशी मिलेगी। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत होगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसका भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने की कोशिश करेंगे। सोशल मीडिया पर आपकी पोस्ट ज्यादा से ज्यादा लोगों को पसंद आएगी। आपकी सेहत ठीक रहेगी। लेकिन आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। आज आप अपनी फिजूलखर्ची को कम करें, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। आपको अपने ऑफिस के कामों पर ध्यान देना होगा। बेवजह किसी चीज में उलझने से बचना होगा। घर में चल रही अनबन समाप्त हो जाएगी। लोहे का कारोबार करने वाले लोगों की बिक्री आज बढ़ेगी। महिलाओं को मार्केट में पर्स और ज्वेलरी का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज आपको किसी से मनपसंद गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। बड़ों की सलाह से बिजनेस को नए रास्ते पर लाने का प्रयास कर सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आप गाड़ी चलाना सीखने का मन बनाएंगे। ऑफिस में फोन का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा मत कीजिए। राजनीति में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के गायक के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा साबित होगा, बड़े प्लेटफार्म पर गाने का मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। कुछ दिन पहले नौकरी के लिए किए गए आवेदन का आज अच्छा रिस्पांस मिल सकता है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से विदेश जाकर नौकरी करने का प्रयास कर रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button