राशिफल

राशिफल 13 फरवरी 2023: आज 7 राशियों को बिन मांगे मिलेगा सब कुछ, भोलेबाबा का रहेगा विशेष आशीर्वाद

आज हम आपको सोमवार 13 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 13 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी खर्चीला रहने वाला है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आपको समय रहते अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। काम भी मंदा रहेगा, जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता पाएंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ जीवन के हसीन पल गुजार सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है, नहीं तो सेहत खराब हो सकती है। आज आप अजनबी लोगों की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको जल्दीबाजी में किसी भी नतीजे पर पहुंचने से बचना होगा। गलतफहमिओं के चलते दोस्तों के साथ अप्रिय हालातों का सामना भी करना पड़ सकता है। आपको समय का सदुपयोग करने की सलाह दी जाती है, तभी कुछ नया और बेहतर हासिल कर पाएंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके लिए आज का दिन कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। विद्यार्थियों का आज का दिन ठीक रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। किसी लंबी यात्रा से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। घर में पूजा अथवा अन्य कोई धार्मिक आयोजन भी संभव है। आपके मित्रों में इजाफा होगा। अविवाहित लोगों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आसपास के लोग आपके अच्छे व्यवहार की तारीफ करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शादीशुदा जिंदगी में जो भी समस्या चल रही थी, उनका समाधान हो सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। आज आप कोई भी फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। पैसे की बचत करना, बाद में आपके काम आएगा इसलिए खर्चा कम करने की कोशिश कीजिए। जहां जरूरत हो, वहीं पर पैसा खर्च करें। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको ख्याली पुलाव बनाने में समय बिताने से बचना होगा, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में इन्वेस्ट कीजिए। रोज नए-नए अफेयर्स करने की आदत को बदलें, निकट भविष्य में दिक्कत हो सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रहना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन करने से बचना होगा। हमेशा परोपकार के ही मूड में ना रहें, खुद के लिए भी समय निकालें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। छिपे हुए शत्रुओं के कारण आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। व्यर्थ की चिंता मत कीजिए, चीजों को कैसे संभाला जाए यह सोचना चाहिए। रियल एस्टेट में पैसा निवेश करना आपको अच्छा मुनाफा दे सकता है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। खाली समय का सदुपयोग कर अतिरिक्त पैसा कमा सकते हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना बनी हुई है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सुकून और आराम में व्यतीत होने वाला है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए थोड़ी और अधिक मेहनत करने की जरूरत है, तभी आप कामयाबी हासिल कर पाएंगे। शादीशुदा लोगों का समय बहुत शानदार और ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने सभी जरूरी कार्य को समय पर पूरा करें, नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज बच्चों के अच्छे प्रदर्शन की वजह से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। निवेश से फायदा हो सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। कोई पुराना वाद विवाद सुलझ सकता है। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। बिगड़े हुए काम बनेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आपको अपनी किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। विदेशों आयात-निर्यात का व्यापार करने वाले लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। आप कोई रोचक उपन्यास भी पढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ एक हसीन शाम बिताएंगे। दूसरों के साथ अपनी खुशी बाटेंगे। कहीं बाहर भी घूमने जा सकते हैं। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने का अवसर मिल सकता है। पैसों की कमी दूर होगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। पूरे दिन स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यदि किसी को प्रपोज करने का सोच रहे हैं, तो बेझिझक कर सकते हैं। समय अच्छा बना हुआ है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग हैं। अनुभवी लोगों के बीच उठना बैठना रहेगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। अगर आपको जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होने वाला है। पुराने दोस्तों से मिलना जुलना होगा। दिन की शुरुआत और अंत दोनों ही अच्छे होंगे। आप जो भी चाहेंगे, आसानी से प्राप्त कर लेंगे। हालांकि, इसके लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपको किसी भी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन में अगर कोई समस्या चल रही थी, तो उसका समाधान निकल सकता है। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आज आपको सच्चे प्यार की तलाश पूरी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी कीमती चीजों का ध्यान रखना होगा, क्योंकि चोरी होने की संभावना बनी हुई है। पूरे दिन ही आनंद और उत्साह के साथ व्यतीत होगा। जो भी करें, धैर्य पूर्वक कीजिए। जल्दी बाजी में अपना ही नुकसान करवा सकते हैं। घर में किसी तरह का आयोजन या पार्टी रख सकते हैं। परिवारजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे मन का बोझ हल्का होगा। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। अगर आपने निवेश करने की योजना बना ली है, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button