अध्यात्म

क्या आप जानते हैं गाय को हिंदुओं की माता क्यों कहा जाता है, जानिए इससे जुड़ी बातों के बारे में

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि हिंदू धर्म में गाय को बहुत पवित्र और पूजनीय माना जाता है हिंदू धर्म के लोग गाय को माता मानते हैं गाय से मिलने वाली हर चीज मनुष्य के लिए बहुत ही पवित्र मानी गई है ऐसा कहा जाता है कि गाय माता में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है जो व्यक्ति गाय माता की सेवा करता है उसको अपने जीवन में सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है बहुत से लोग ऐसे हैं जो सुबह के समय घर में बनने वाली पहली रोटी को गाय माता के लिए अलग से निकाल कर रख देते हैं और गाय माता को खिलाते हैं इस विषय में ऐसा माना जाता है कि इससे जीवन में चल रहे संकटों का नाश होता है और घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है इसी प्रकार से बहुत सी मान्यताएं हैं जो हिंदू धर्म में मानी जाती है।

क्या आपने कभी इस बात पर विचार किया है कि गाय को हिंदुओं की माता क्यों कहा जाता है? अच्छा चलिए आज हम आपको इस विषय से जुड़ी हुई कुछ बातों को बताने वाले हैं जो गाय को हिन्दुओ की माता और पूजनीय बनाता है।

आइए जानते हैं गाय से जुड़ी हुई इन बातों के बारे में

  • जिस स्थान पर गाय माता खड़ी रहती हैं वहां यह आनंदपूर्वक चैन की सांस लेती है और उस स्थान से सभी वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं।
  • अगर गाय के गोबर से बने उपलों को रोजाना घर दुकान या मंदिर के परिसर में जलाया जाए तो इससे निकलने वाले धुएं से वातावरण शुद्ध हो जाता है।
  • अगर काली गाय की पूजा की जाए तो इससे नौ ग्रहों की पीड़ा शांत हो जाती है।
  • गाय माता की पूंछ में हनुमान जी का वास होता है यदि किसी व्यक्ति को बुरी नजर लग जाए तो गाय माता की पूछ दे झाड़ा लगाने से बुरी नजर उतर जाती है।

  • जो अपने सच्चे मन से गाय माता की सेवा करता है उनको अपने दुश्मनों से मुक्ति मिलती है और उस व्यक्ति पर आने वाली सभी परेशानियां गाय माता दूर करती हैं।
  • गाय माता की पीठ पर एक उभरा हुआ कूबड़ होता है उस कूबड़ में सूर्य केतु नाड़ी होती है यदि आप रोजाना नियमित रूप से सुबह के समय आधा घंटा गाय माता की कूबड़ पर हाथ फेरते हैं तो इससे बीमारियों का नाश हो जाता है।
  • गाय माता को अन्नपूर्णा देवी और कामधेनु माना गया है ऐसा माना जाता है कि गाय माता का दूध अमृत के समान होता है जिसमें सभी तत्व मौजूद होते हैं गाय माता के दूध से कई बीमारियां दूर होती हैं।

  • गाय माता से ही मनुष्य के गौत्र की स्थापना हुई है गाय माता 14 रत्नों में एक रत्न है ऐसा कहा जाता है कि गाय को चारा खिलाने से 33 करोड़ देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
  • गाय माता के दूध घी मक्खन दही गोबर और गोमूत्र से बने पंचगव्य हजारों बीमारियों की दवा मानी गई है यदि इसका सेवन किया जाए तो इससे गंभीर से गंभीर रोग भी दूर हो जाते हैं इन पंचगव्य के बिना पूजा पाठ या हवन सफल नहीं हो पाता है।
  • यदि आप अपनी सोई हुई भाग्य रेखा को जगाना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपनी हथेली में गुड़ को रखकर गाय माता को चटाएं यदि गाय माता अपनी जीभ से आपकी हथेली पर रखे हुए गुड को चाटती है तो इससे आपकी सोई हुई किस्मत जाग जाती है।
  • जैसा की आप सभी को बताया गया है कि गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है और यह एक चलता फिरता मंदिर है जो व्यक्ति मंदिर में जा कर देवी देवताओं के दर्शन नहीं कर सकते परंतु गाय माता के दर्शन करने से सभी देवी देवताओं के दर्शन हो जाते हैं।
  • ऐसी मान्यता है कि जब गाय अपने बछड़े को जन्म देती है तब उसका पहला दूध किसी बांझ महिला को पिलाया जाए तो उसका बांझपन दूर हो जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button