राशिफल

राशिफल 17 अप्रैल 2023: आज महादेव की कृपा से ये 2 राशि वाले रहेंगे लकी, खुशियों में होगा इजाफा

आज हम आपको सोमवार 17 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 17 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा, क्योंकि उन्हें अपने किए गए प्रयासों का फल भविष्य में मिलेगा। पूजा-पाठ में आपकी रूचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर कार्यभार बढ़ सकता है, जिसके चलते आपको अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी। परिवारवालों के लिए भी समय निकाल पाना काफी मुश्किल हो जाएगा। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। व्यापार में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपको किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आज आप जल्दीबाजी में कोई भी फैसला मत लीजिए, नहीं तो नुकसानदायक साबित हो सकता है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा। जरूरतमंदों को भोजन कराएं। इससे जीवन की परेशानियां कम होंगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह वापस मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अटके काम पूरे कर लेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा क्योंकि हानि होने की आशंका है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। लोगों के प्रति आपका व्यवहार दोस्ताना रहेगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ दिनों के लिए रुक जाना बेहतर रहेगा। आज आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। अचानक ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ेगा। लेकिन आपकी आमदनी ठीक रहेगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा। जरूरी मामलों में फैसला लेने से पहले सोच विचार जरूर करें। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यापार करने वाले लोगों का मुनाफा बढ़ सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपकी पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होने के योग हैं। घर परिवार में खुशियां आएंगी। नए नए स्रोतों से आय की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग बने हुए हैं। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए पार्टनर्स की समस्याओं को अन्य लोगों के सामने प्रकट करने से बचना होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज धार्मिक, सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। प्यार, मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास नजर आ रहा है। आप अपने प्रेमी के साथ किसी रोमांटिक जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए, नहीं तो पेट खराब हो सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। बिजनेस करने वाले लोगों को धन लाभ होने के योग हैं। आज आप लंबी यात्रा पर ना जाएं। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। ऑनलाइन काम करने वाले लोगों को फायदा होने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन रहेगा। विरोधियों के षड्यंत्र के प्रति सतर्क रहना होगा, क्योंकि यह आपके काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बन सकती है, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। आज आपका मन किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकता है लेकिन आप जोखिम भरे कामों से दूर रहें। धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने में मन लगेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। उचित समय आने पर चीजें आपके पक्ष में हो जाएंगी। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर परिवार की परेशानियों का समाधान होगा। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही खास नजर आ रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने कड़ी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। कारोबार में बरकत होगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको आर्थिक लेनदेन करते समय सावधान रहना होगा, नहीं तो भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों से बेहतर तालमेल बनाए रखने होंगे। कार्यालय में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं इसलिए संभलकर रहना चाहिए। धन कमाने के कई मौके हाथ लग सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाएं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। कुछ जरूरी कामों में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। ख़ास लोगों से मुलाकात हो सकती है और आपको कुछ नया जानने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button