राशिफल

राशिफल 18 फरवरी 2023: शनिदेव की कृपा से 7 राशि वालों के सभी अरमान होंगे पूरे, धन लाभ के संकेत

आज हम आपको शनिवार 18 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 18 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। जो लोग राजनीति में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की जरूरत है, नहीं तो बाद में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आपको बजट बनाकर सभी खर्चों को करना होगा। अनुभवी लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। छात्र परीक्षा की तैयारी करते हुए दिखेंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। प्रेम जीवन में चल रही समस्याएं दूर हो जाएंगी। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। बिजनेस कर रहे लोग अपने व्यापार में मनचाहा लाभ पाकर काफी प्रसन्न दिखेंगे। नए नए लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। बिजनेस में विशेष सफलता वाला दिन रहेगा। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। मीडिया से जुड़े लोग नौकरी में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ किसी लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं, जहां प्यार भरी बातें करते हुए नजर आएंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं, जिससे वह बहुत ही खुश रहेंगे। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। मौसम में परिवर्तन होने के कारण आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। संतान के विवाह संबंधी कोई भी निर्णय लें तो सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बने हुए हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता जी के साथ आप धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बहुत बढ़िया रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार वालों का पूरा-पूरा साथ प्राप्त होगा। घर के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाने की योजना बन सकती है, जिससे सभी के चेहरे पर खुशी साफ साफ नजर आएगी। आज आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। आमदनी के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धन से जुड़े हुए मामले में फायदा होने के योग हैं। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा, नहीं तो वाद विवाद हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। नौकरी में नवीन अफसरों की प्राप्ति होगी। काफी लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। राजनीति में अपना करियर बना रहे युवाओं को सभाओं को संबोधित करने का मौका मिल सकता है, सभी लोग आपसे काफी खुश नजर आएंगे। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सुखद रहने वाला है। आपकी आमदनी बढ़ेगी। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग बने हुए हैं। आप कोई नया बिजनेस करने का भी निर्णय लेंगे, जिसमें आपके मित्र आपकी पूरी मदद करते हुए नजर आएंगे। आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। आप अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकाल सकते हैं और उनके साथ खुशी भरे पल व्यतीत करते नजर आएंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक साबित होगा। संतान के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन बेहद खुश होगा। आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अगर आप कही धन का निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लीजिए। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति देखने को मिलेगी। आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, ऐसे में भावुक होना उचित नहीं है। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आप कोशिश कर सकते हैं। नया वाहन खरीदने के योग बने हुए हैं। जीवनसाथी के साथ आप प्यार भरे पल व्यतीत करते हुए नजर आएंगे। प्रेमियों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान पड़ेगा। धन कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा होगा। पारिवारिक माहौल बेहतर रहेगा। परिवार के सभी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बनेगी। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह से आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलने वाला है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। माताजी को लेकर आप ननिहाल घूमने जा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी कर रहे लोगों को बड़े अधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। आपका कोई सपना पूरा हो सकता है, जिसे आप बहुत ज्यादा प्रसन्न रहेंगे। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवारवालों के साथ शॉपिंग और पिकनिक पर जाएंगे। जहां आप बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बड़े अधिकारियों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। दोस्तों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके चारों ओर का वातावरण सकारात्मक नजर आ रहा है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आपको सभी क्षेत्रों से कुछ ना कुछ शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। प्रेमियों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। अगर कोई कानूनी कार्य चल रहा था, तो उसमें आपकी जीत होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। मकान-दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां देखने को मिलेंगी। जीवनसाथी के साथ आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। शाम के समय बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। अचानक आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों का बजट बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। बदलते मौसम की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button