राशिफल

राशिफल 19 फरवरी 2023: आज सूर्यदेव बरसाएंगे इन 4 राशियों पर विशेष कृपा, सभी प्रयास होंगे सफल

आज हम आपको रविवार 19 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 19 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। घरेलू जीवन बेहतरीन रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा की तरफ रुख कर सकते हैं। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता जरूर दिलाएगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। इस राशि के लोगों को विदेश यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। गुस्सा करने से काम बिगड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपने परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। घर के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। आपको आर्थिक फायदा होने के योग हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। व्यापार में इच्छित लाभ होने पर मेहनत अधिक होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता काफी अच्छा रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से काफी बेहतर नजर आ रहा है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आप बच्चों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। दोस्तों की मदद से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। मेहनत से सफलता मिल सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आप अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे। आज आप किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा काम बिगड़ सकता है। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने की संभावना बनी हुई है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। किसी रिश्तेदार से शुभ सुचना सुनने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बेहतरीन नजर आ रहा है। साथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपनी किस्मत का साथ मिलने से कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। निवेश से अच्छा फायदा मिलने के योग बने हुए हैं। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिल सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को बेचैन कर सकती हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। संतान पक्ष के विवाह में कोई परेशानी आ रही थी, तो वह आज समाप्त हो जाएगी। शाम के समय आज आपका प्रिय आपके व्यापार में आपके सामने कोई परेशानी खड़ी कर सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा असहज महसूस करेंगे। जिस काम को आप काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। सही दिशा में मेहनत करने से फल आपको जरूर प्राप्त होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप कोई भी निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। लोग आप से प्रभावित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे और आप अपनी किसी समस्या को शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। घरेलू खर्चा बढ़ सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चो का बजट बनाकर चलें। व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर नजर आ रहा है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। मन की शांति बनी रहेगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर पाने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी लोगों के साथ उठना बैठना रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। धर्म और अध्यात्म के प्रति आस्था में वृद्धि करने का समय चल रहा है। व्यापार को अब ऑनलाइन करने की दिशा में कदम बढ़ाएं। किसी महत्वपूर्ण काम को सही ढंग से समझकर ही उसकी शुरुआत कीजिए। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button