समाचार

पाकिस्तान की खटिया खड़ी करने वाली भारत की बेटी ने UN में किया देश का नाम रोशन, मिला खास सम्मान

हम भारतीय पूरी दुनिया में हर क्षेत्र में अपने हिंदुस्तान का नाम रोशन कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में रुचिरा कंबोज (Ruchira Kamboj) भी शामिल हो गई हैं। वह भारत की स्थायी प्रतिनिधि हैं। उन्हें पाकिस्तान की खटिया खड़ी करने के लिए भी जाना जाता हैं। हाल ही में उन्हें संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र में अध्यक्ष का पद मिला है।

रुचिरा कंबोज ने किया भारत का नाम रौशन

दरअसल इस सप्ताह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग का 62वां सत्र आयोजित किया गया था। इसकी पहली बैठक में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज बतौर अध्यक्ष चुनी गई। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में नॉर्थ मैसेडोनिया से जॉन इवानोवस्की, डोमिनिक गणराज्य से कार्ला मारिया कार्लसन और लक्समबर्ग से थॉमस लैमर को सिलेक्ट किया गया।

संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद रुचिरा कंबोज ने भारत की ओर से सबको आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इंडिया की तरफ से सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र की अध्यक्ष बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। उधर इस गुड न्यूज के साथ ही रुचिरा कंबोज (Ruchira Kamboj) का नाम अब हर मीडिया चैनल पर छाया हुआ है। ऐसे में हर कोई इनके बारे में और भी बातें जानना चाहता हैं। आज हम आपको इनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

कौन है रुचिरा कंबोज?

रुचिरा कंबोज का जन्म 3 मई 1964 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था। वह वर्तमान में 58 साल की हैं। वह 1987 सिविल सेवा बैच की अखिल भारतीय महिला टॉपर रह चुकी हैं। इतना ही नहीं वह 1987 विदेश सेवा बैच की टॉपर भी थी। वह भारतीय विदेश सेवा 1987 बैच की भारतीय राजनयिक रह चुकी हैं। इसके अलावा वे दक्षिण अफ्रीका में भारत की वर्तमान उच्चायुक्त हैं। इतना ही नहीं वह भूटान में भारत की राजदूत भी हैं।

रुचिरा कंबोज संयुक्त राष्ट्र में इंडिया की पहली महिला दूत भी हैं। वह UNESCO में भारत की स्थायी प्रतिनिधि भी रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2002 से 2005 तक भारत के स्थायी मिशन में बतौर काउंसलर काम किया था। रुचिरा कंबोज को पाकिस्तान की वाट लगाने के लिए भी जाना जाता है। वह अक्सर पाकिस्तान के ऊटपटाँग आरोपों का मुँहतोड़ जवाब देती हैं। उदाहरण के लिए 12 जनवरी को उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर खूब खरी खोटी सुनाई थी।

पाकिस्तान को देती हैं मुंहतोड़ जवाब

रुचिरा कंबोज ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को सुनाते हुए कहा था कि जो देश अपने तुच्छ राजनैतिक लाभ के लिए पड़ोसी देशों में आतंकवाद फैलाता है, उसे ही इन गतिविधियों का जिम्मेदार ठहराना चाहिए। बरहाल भारतीय रुचिरा कंबोज को संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग की अध्यक्ष बनाए जाने पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button