राशिफल

राशिफल 23 फरवरी 2023: आज इन 6 राशियों को मेहनत का मिलेगा अच्छा फल, आर्थिक पक्ष होगा मजबूत

आज हम आपको गुरुवार 23 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 23 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोने की सलाह दी जाती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपकी पूरी मदद करेंगे, जिससे आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने जीवनसाथी की बात माननी पड़ सकती है। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण कामकाज से ध्यान इधर-उधर भटक सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों के साथ प्यार भरा समय व्यतीत होगा। आज आपको बहुत कुछ नया सीखने को मिल सकता है। नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को अच्छा अवसर प्राप्त होगा। वहीं ऑफिस के जरूरी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घरेलू माहौल शांति वाला रह सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपका रुखा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड खराब कर सकता है। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर आपने किसी सदस्य से कोई वादा किया है, तो उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आप अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। आज आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। व्यापार में मन मुताबिक लाभ कमाने में सफल रहेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आपको अपनी उर्जा उचित दिशा में लगाना चाहिए, तभी आपको लाभ होगा। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदा दिला सकती हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आज आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपका भरोसा तोड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। संतान की प्रगति को लेकर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जरूरी कामों में दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। मानसिक परेशानी दूर होगी। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर ले लीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज विद्यार्थियों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। किसी भी मामले को आप ठंडे दिमाग से सुलझाने की कोशिश कीजिए। वाणी की मधुरता बनाए रखना होगा। आज आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कारोबार में बरकत होगी। विदेशों से आयात-निर्यात का व्यापार करने वाले लोगों का मुनाफा बढ़ सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे। आप अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। विद्यार्थियों को करियर से जुड़ा कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है। पढ़ाई-लिखाई में आपका मन लगेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए, क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने के कारण मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। व्यापार में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आप मन मुताबिक मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन से कठिन कामों को भी पूरा कर लेंगे। परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं, इनसे प्रभावित ना हों और आप अपना संयम बनाकर रखें। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन नकारात्मक नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों से बेहतर तालमेल बनाए रखने होंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। भाई बहनों की तबीयत बिगड़ने की संभावना बनी हुई है। घर का वातावरण सामान्य रहने वाला है। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज छात्रों का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल होगा। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। आपके प्रेम संबंध में सकारात्मक विकास होगा। अचानक आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं। आप अपने जीवन में कुछ अलग करने का प्रयास करेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो ठीक प्रकार से जरूर पढ़ें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी के क्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। कोई पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलती हुई नजर आ रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपने कामकाज में लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। कुछ लोगों से आपको पूरा समर्थन मिल सकता है। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। आपको अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना होगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। लेन-देन के मामलों में जल्दीबाजी करना ठीक नहीं है। बच्चों को धार्मिक पुस्तकें पढ़ने को दें, महापुरुषों की कहानियां उनको सुनाएं। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे और आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button