#ट्रेंडिंग

शाही भोजन से लेकर स्ट्रीट फ़ूड तक, कुछ ऐसा है अंबानी परिवार का खानपान, जानें कुक की सैलरी

दुनिया के सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में शामिल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के पास दौलत शोहरत की कोई कमी नहीं है। वहीं उनका परिवार भी आए दिन लाइमलाइट में रहता है। लग्जरी लाइफ जीने के साथ-साथ मुकेश अंबानी का परिवार अपने सहज स्वभाव के लिए भी मशहूर है।

ambani family

जब भी इनका परिवार किसी इवेंट या फंक्शन में शिरकत करता है तो हर किसी का दिल जीत लेता है। इसके अलावा मुकेश अंबानी का पूरा परिवार पारंपरिक और संस्कारों के साथ रहना पसंद करते हैं और लोगों को उनका यही अंदाज खूब पसंद आता है। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं अंबानी परिवार के खान पान के बारे में कि वह किस तरह का भोजन खाना पसंद करते हैं और उनके घर में खाना बनाने वाले कुक की सैलरी कितनी होती है?

विदेश में रहते हैं अंबानी के घर में काम करने वाले नौकरों के बच्चे

गौरतलब है कि मुकेश अंबानी का पूरा परिवार वर्तमान में मुंबई में बने आलीशान एंटीलिया में रहते हैं। अंबानी परिवार से जुड़ी छोटी से छोटी बातें लोग जाने के लिए उत्सुक रहते हैं। वही एंटीलिया में काम करने वाले लोगों को भी कई तरह की खास सुविधाएं प्राप्त होती है। इतना ही नहीं बल्कि कहा जाता है कि अंबानी के घर में काम करने वाले नौकरों के बच्चे भी विदेश में पढ़ाई करते हैं।

ambani family

एक रिपोर्ट की माने तो अंबानी परिवार में खाना बनाने वाले कुक को हर महीने करीब 2 लाख रुपए सैलरी मिलती है। इसके साथ ही उन्हें वो हर एक सुविधा दी जाती है जिनसे उनका परिवार आराम से रह सके।

रिपोर्ट की माने तो अंबानी परिवार में एक इंसान नौकरी तभी कर सकता है जब उसके पास एक प्रोफेशनल डिग्री हो। अंबानी के घर में काम करने वाले लोगों को इंश्योरेंस बीमा के साथ-साथ उनके बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्चा भी दिया जाता है और यही वजह है कि उनके बच्चे विदेश में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।

ambani family

कहा जाता है कि अंबानी परिवार का कुकिंग स्टाफ नेपाल और अन्य जगह से बुलाए गए हैं और उन्हें इस नौकरी को पाने के लिए भी कई तरह की कसौटी पर खरा उतरना होता है, तभी उन्हें अंबानी जैसे इस परिवार में काम करने का मौका मिलता है। वही बात की जाए अंबानी परिवार के घर में अन्य नौकरों के बारे में तो उनकी सैलरी भी 10 हजार से लेकर 2 लाख तक प्रति महीना तय की गई है।

ambani family

ऐसा भोजन खाना पसंद करते हैं मुकेश अंबानी

यदि बात की जाए मुकेश अंबानी के खान पान के बारे में तो वह अपने दिन की शुरुआत पपीता के जूस से करते हैं। इसके अलावा लंच में सूप और सलाद खाना पसंद करते हैं। वहीं दिन में साधारण दाल, चावल और रोटी खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा वह गुजराती खाना भी खाना पसंद करते हैं। मुकेश अंबानी के पसंदीदा भोजन में साउथ इंडियन भोजन भी है।

ambani family

कहा जाता है कि मुकेश अंबानी मुंबई के कैपे मैसूर का इडली सांभर बड़े ही चाव से खाते हैं। इसके अलावा उन्हें स्ट्रीट फूड भी पसंद है। बता दें, मुकेश अंबानी और उनका पूरा परिवार शाकाहारी भोजन खाना पसंद करता है। ऐसे में घर में रहने वाले हर सदस्य की पसंद और नापसंद पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

ambani family

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button