अध्यात्म

रविवार के ये टोटके हर क्षेत्र में दिलाएंगे सफलता, सूर्यदेव की कृपा से मनोकामनाएं होंगी पूरी

मनुष्य का जीवन इतना सरल नहीं है। मनुष्य अपने जीवन में बहुत सी परिस्थितियों से गुजरता है। जन्म से लेकर जिंदगी के अंत तक समय के साथ-साथ इंसान के जीवन की परिस्थितियों में बहुत से उतार-चढ़ाव आते हैं। कभी अच्छा वक्त रहता है तो कभी परेशानियां आने लगती हैं। व्यक्ति अपने जीवन में सफलता पाने की हर संभव कोशिश करता है, परंतु लाख कोशिश करने के बावजूद भी व्यक्ति सफल नहीं हो पाता है। ऐसे कुछ ही भाग्यशाली लोग होते हैं जिनको अपने जीवन में सफलता मिलती है। अगर आप जिंदगी में शुभ नतीजे प्राप्त करना चाहते हैं? और अपने बुरे समय को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ उपाय आजमा सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के कुछ उपायों के बारे में बताया गया है जिनको अगर व्यक्ति अपनाता है तो वह हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेगा।

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य भगवान की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि रविवार के दिन जिस व्यक्ति का जन्म होता है उसे हर कार्य में सफलता मिलती है। इस दिन का स्वामी सूर्य ग्रह होता है। आज हम आपको कुछ ज्योतिषीय उपाय बताने जा रहे हैं। जिनको अगर आप रविवार के दिन करते हैं तो इससे सूर्य देवता आप से शीघ्र प्रसन्न होंगे और आपको हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी। इन उपायों से आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

रविवार के टोटके | Ravivar Ke Totke in Hindi

  • शास्त्रों के अनुसार सूर्य देवता को भगवान विष्णु जी का ही रूप माना जाता है, इसलिए रविवार के दिन सूर्य देवता की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
  • आप सुबह उठकर सूर्य को अर्घ्य दें, इससे आपको उत्तम फल की प्राप्ति होगी।

  • अगर आप अपने घर-परिवार में सुख-शांति बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए रविवार के दिन हरिवंशपुराण का पाठ कीजिए।
  • रविवार के दिन तांबे या फिर अन्य सिक्के को पानी में प्रवाहित करना चाहिए।
  • अगर आप अपनी कुंडली में सूर्य को उच्च करना चाहते हैं तो इसके लिए रविवार के दिन बहते जल में गुड़ और चावल प्रवाहित करें।
  • रविवार के दिन चावल में दूध और गुड़ मिलाकर सेवन कीजिए।

  • गेहूं और गुड़ को लाल कपड़े में बांधकर दान करें, इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।
  • यदि आपकी कोई इच्छा है तो इसके लिए आप तांबे के 2 बराबर के टुकड़े लीजिए। इनमें से एक को मन में कोई भी संकल्प लेकर बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दीजिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से व्यक्ति का संकल्प अवश्य पूरा होता है। दूसरे टुकड़े को आप अपनी जेब या पर्स में रख सकते हैं।
  • यदि किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां जैसे- हृदय रोग, पेट के रोग, आंखों की तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है या फिर झूठे आरोप या धन हानि हो रही है तो ऐसे में तांबा और गेहूं का दान करना शुभ माना जाता है।

उपरोक्त रविवार के टोटके बताए गए हैं। यदि आप इनको आजमाते हैं तो इससे आपके जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर होंगी और सूर्य देव की कृपा से आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है। इन उपायों को करके आप अपनी इच्छाएं पूरी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button