अध्यात्म

शंख के प्रयोग से ग्रहों के बुरे प्रभाव होंगे दूर, मिलेंगे शुभ परिणाम

आमतौर पर शंख का इस्तेमाल आपने घर में पुजा के दौरान या फ़र्म मंदिरों में देखा होगा, इसके अलावा अगर आपने कभी ध्यान दिया होगा तो देखा होगा की शंख का प्रयोग महाभारत में युद्ध की शुरुवात के लिए भी किया जाता था। वैसे तो इसके अलावा शंख का और भी कई धार्मिक और अन्य कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि शंख का हिन्दू धर्म में काफी ज्यादा महत्व है और धार्मिक शास्त्रों और ज्योतिष में भी शंख का अत्यंत महत्व बताया गया है। इसके अलावा आपको यह भी बता दें की शंख को कुबेर का प्रतीक भी माना जाता है और इस वजह से कई लोग शंख को अपने घर में किसी शुभ स्थान पर रखते है ताकि धन के देवता कुबेर महाराज की कृपा उनके घर परिवार पर पड़ी रहे।

अक्सर कई बार देखा गया है की कई लोगों पर कई तरह के ग्रहों का प्रभाव होता है जिसकी वजह से उनके जीवन में कई तरह की बाधाएँ भी अति है और उनके कार्य भी पूरे नहीं हो पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको शंख से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप ग्रहों के प्रभाव को भी कम कर सकते हैं।

शंख के इन प्रभाव से ग्रह का प्रभाव रहेगा कम

  • सबसे पहले आपको बता दें की सोमवार के दिन शंख में दूध भरकर शिवजी को अर्पित करने से चंद्रमा ठीक होता है।
  • इसके अलावा यदि आप मंगलवार के दिन शंख बजाकर सुंदरकांड का पाठ करते है तो ऐसा करने से मंगल का कुप्रभाव कम होता है।
  • आपको यह भी बता दें की यदि आप बुधवार के दिन शालिग्राम जी की शंख में जल व तुलसा का पत्ता डालकर उनका अभिषेक करते हैं तो इससे आपका बुध ग्रह ठीक होता है।

  • बता दें की अगर आप गुरुवार के दिन शंख का केसर से तिलक करने के बाद उससे भगवान विष्णु व गुरु की की पुजा करते है ऐसा करने से ये दोनों देवता अत्यधिक प्रसन्न होते है और आपपर अपनी कृपा बरसाते हैं।
  • इसके अलावा आपको यह भी बताते चलें की शंख को किसी साफ सफेद कपड़े में रखने से शुक्र ग्रह बलवान होता है।
  • बताया जाता है की अगर शंख में जल डालकर सूर्य देवता को अर्घ्य दिया जाए तो इससे सूर्य देव बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होते हैं।
  • आपकी जानकारी के लिए यह भी बताते चलें की लक्ष्मी पूजा में शंख की पूजा करने से धन-धान्य तथा ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है और घर में हमेशा संपन्नता बनी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button