अध्यात्म

यह उपाय मंगल से संबंधित सभी दोष करेंगे दूर, जिंदगी की परेशानियां हो जाएगी कम

मनुष्य के जीवन में कोई ना कोई ग्रह शुभ और अशुभ प्रभाव अवश्य देता है, इस धरती पर जो भी व्यक्ति जन्म लेता है वह ग्रहों से अवश्य जुड़ा होता है, ग्रहों के शुभ-अशुभ प्रभाव की वजह से जिंदगी में बहुत से उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं, अगर हम मंगल ग्रह की बात करें तो ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति बताया गया है, यदि मंगल दोष से कोई व्यक्ति प्रभावित है तो इसके कारण उसके जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती है, मंगल दोष बहुत ही खतरनाक माना जाता हैं, अगर आपके जीवन में भी मंगल दोष की वजह से परेशानियां चल रही है तो आज हम आपको मंगल को मजबूत बनाने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, इससे मंगल देव की कृपा से आपको शुभ फल मिलेगा।

कुंडली में मंगल को मजबूत बनाने के उपाय

1. अगर किसी व्यक्ति के ऊपर मंगल दोष है तो ऐसी स्थिति में उसको रोजाना या फिर मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ और चना अवश्य खिलाना चाहिए, इसके अलावा आप अपने घर में लाल फूल वाले पौधे लगाएं।

2. अगर आप मंगल दोष की वजह से परेशान चल रहे हैं तो आपको अपने छोटे भाई बहनों का विशेष ख्याल रखना चाहिए।

3. आप मंगल के बुरे प्रभाव से बचने के लिए लाल मसूर दाल, लाल कपड़े का दान मंगलवार के दिन कर सकते हैं।

4. अगर आप मंगल दोष के प्रभाव को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए आप घर में नीम का पौधा लगाएं और रोजाना इसकी देखभाल करें और जल अर्पित कीजिए।

5. अगर आप माता मंगला गौरी की साधना और आराधना करते हैं तो इससे मंगल दोष से मुक्ति प्राप्त होती है, इनकी विशेष पूजा से मंगल का बुरा प्रभाव दूर होता है।

6. अगर किसी व्यक्ति के ऊपर अत्यधिक मंगल दोष का प्रभाव चल रहा है, हर संभव प्रयास करने के बावजूद भी मंगल दोष से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो आप ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश के उज्जैन में स्थित मंगलनाथ मंदिर में मंगल दोष निवारण विशेष पूजा करवा सकते हैं।

7. अगर आप मंगलवार के दिन महाबली हनुमान जी के पैर का सिंदूर लेकर अपने माथे पर टीका लगाते हैं तो इससे मंगल से मिलने वाले बुरे प्रभाव समाप्त होते हैं।

8. अगर कोई व्यक्ति मंगल दोष से पीड़ित है तो उसको अपने खानपान की आदतों पर लगाम रखना होगा, आप हमेशा गर्म और ताजा भोजन का सेवन कीजिए, अगर आप इस उपाय को करते हैं तो इससे आपकी कुंडली में कमजोर मंगल की स्थिति मजबूत बनेगी।

कुंडली में मंगल दोष होने के लक्षण

  • मंगल कमजोर होने की वजह से भाई, पाटीदार से वाद-विवाद होने की संभावना रहती है।
  • रक्त संबंधित परेशानियां उत्पन्न होने लगती है।
  • आंखों से संबंधित रोग होने की संभावना रहती है।
  • व्यक्ति को अधिक गुस्सा आने लगता है और व्यक्ति उत्तेजित रहने लगता है।
  • भूमि संबंधित कार्यों में नुकसान होने लगता है।
  • मकान बनाने में भी परेशानी उत्पन्न होती है।
  • शरीर के किसी ना किसी हिस्से में दर्द की परेशानी बनी रहती है।
  • मंगल के बुरे प्रभाव की वजह से विवाह में देरी होती है, संतान उत्पत्ति में भी बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button