राशिफल

संकट मोचन हनुमान इन 6 राशियों के जीवन में करेंगे सुधार, होगा धनलाभ, खुलेंगे तरक्की के मार्ग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर मनुष्य के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है, इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर संकट मोचन हनुमान जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और भारी धन लाभ मिलने के योग हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी संकट मोचन हनुमान जी की कृपा

मिथुन राशि वाले लोगों का समय बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। आपके ऊपर संकट मोचन महाबली हनुमान जी मेहरबान रहेंगे। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। लाभ के कई स्रोत हासिल हो सकते हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

कर्क राशि वाले लोगों का समय बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। संकट मोचन हनुमान जी की कृपा से अधूरे काम पूरे होंगे। व्यापार में लाभदायक स्थिति बन रही है। आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको मनपसंद नौकरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। सरकारी कामकाज से लाभ मिल सकते हैं।

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर संकट मोचन हनुमान जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फल मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से जान पहचान होगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। किस्मत के सहारे कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। शिक्षा के मार्ग में उत्पन्न हो रही बाधा खत्म होगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपने कामकाज का निश्चित परिणाम हासिल होगा। हनुमान जी की कृपा से पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में सुखद एहसास होगा। पति-पत्नी के बीच चल रहा तनाव खत्म होगा। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है।

धनु राशि वाले लोगों का समय कुछ खास नजर आ रहा है। हनुमान जी के आशीर्वाद से किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलेगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। बैंक से जुड़े हुए लेनदेन में फायदा मिलने के योग हैं। कठिन परिस्थितियों का आप सामना करने में सक्षम रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनपसंद जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है और उच्च पद की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय अच्छा नजर आ रहा है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। बेरोजगार लोगों को बहुत ही जल्द अच्छा रोजगार मिलने की संभावना है। व्यापार में निवेश करने का मन बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। आपका मन काफी खुश रहने वाला है। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम दोस्तों की मदद से पूरा हो सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय काफी भागदौड़ बड़ा रहने वाला है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा आपकी कोई कीमती और प्रिय चीज गुम होने की आशंका है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से जान पहचान हो सकती है।

वृषभ राशि वाले लोगों को अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान आप वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आर्थिक दृष्टि से समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि गुप्त शत्रु आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। मेहनत का फल आपको तत्काल नहीं मिल पाएगा। ऑफिस में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। कार्य भार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आपको किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलने के योग हैं।

कन्या राशि वाले लोग अपने जीवन में बहुत सी बातों को लेकर उलझ सकते हैं। विषम परिस्थितियों में आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा और समझदारी पूर्वक समस्या का हल निकालने की कोशिश कीजिए। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। बिजनेस अच्छा चलेगा। भागीदारों की मदद से मिनाफा बढ़ सकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़े ही परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। जमीन जायदाद से संबंधित कार्यों में जल्दीबाजी मत कीजिए और ना ही भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लें।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन नजर आ रहा है। व्यापार में भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है इसलिए आपको काफी संभल कर रहना होगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने की संभावना है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। माता-पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मीन राशि वाले लोगों को आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों की बिक्री बढ़ सकती है। ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खानपान में लगाम रखें। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button