अध्यात्म

सावन का शनिवार दुख-परेशानियों से दिलाएगा मुक्ति, शनिदेव की कृपा से धन-संपत्ति की होगी प्राप्ति

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार सावन महीने का हर शनिवार बहुत ही खास माना गया है। अगर आप सावन के सोमवार के दिन कुछ उपाय करते हैं, तो इससे आपको स्वास्थ्य और धन की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। अगर आप सावन के हर शनिवार के दिन उपासना करेंगे, तो इससे आपको अपार धन और संपत्ति की प्राप्ति होने की संभावना रहती है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा-आराधना का विशेष दिन माना जाता है। शनि देव को कष्टों से छुटकारा दिलाने वाला देवता माना गया है। इनकी कृपा से व्यक्ति की बिगड़ी तकदीर सुधर सकती है। आज हम आपको सावन सोमवार से जुड़े हुए कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इसके साथ ही कुछ महत्वपूर्ण बातें बताएंगे। जिनको करके आप शुभ फल की प्राप्ति कर सकते हैं।

सावन के शनिवार को इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप सावन शनिवार के दिन पूजा कर रहें हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस दिन आप शनि देवता के साथ-साथ भगवान शिव जी की भी उपासना कीजिए।
  • अगर आप सावन शनिवार के दिन उपवास कर रहें हैं तो आप सात्विक आहार का सेवन करें।
  • आप सावन के हर शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं और पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करें।
  • सावन शनिवार के दिन आप नीले रंग का इस्तेमाल कीजिए, क्योंकि यह शुभ माना जाता है।

सावन के शनिवार को अपार लाभ पाने के लिए करें ये काम

  1. आपस सावन के शनिवार के दिन शाम के समय स्नान करने के पश्चात नील या फिर सफेद कपड़े पहनें।
  2. सूर्यास्त के पश्चात आप पीपल के पेड़ के पास जाकर सरसों के तेल का दीपक, तिल और जल का पात्र साथ लेकर जाएँ और आपको सबसे पहले जल में तिल डालकर पीपल के पेड़ पर अर्पित करना होगा। इसके पश्चात आप सरसों के तेल का एक दीपक जलाकर पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा कीजिए।

सावन के शनिवार को करें यह उपाय

  • जब आप शनिवार के दिन अपनी पूजा पूरी कर लें तब आप अपनी मनोकामना के अनुसार शनि देव के किसी भी मंत्र का 11 माला जाप कीजिए, इसके पश्चात आप गरीब लोगों को धन और अनाज दान कर सकते हैं।
  • आप शनिवार के दिन सात्विक भोजन ग्रहण कीजिए, अगर आप उड़द की दाल से बनी हुई चीजों का सेवन करते हैं तो यह उत्तम माना जाता है।

मनोकामनाओं के अनुसार अलग-अलग मंत्रों का जाप करें

  • अगर आप शनि देवता की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो आप मंत्र “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप कीजिए।
  • अगर आपको धन प्राप्ति की इच्छा है तो ऐसी स्थिति में सावन शनिवार के दिन भगवान की पूजा के दौरान आप मंत्र “ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये , शंयोरभिस्रवन्तु नः” का जाप कीजिए।
  • अगर कोई व्यक्ति शनि की साढ़ेसाती या ढैया से पीड़ित चल रहा है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप मंत्र “ॐ प्रां प्रीं प्रौ सः शनैश्चराय नमः” का जाप कीजिए।
  • अगर आप इच्छा अनुसार नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप मंत्र “ॐ ऐं ह्रीं स्त्रीं शनैश्चराय नमः” का जाप कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button