अध्यात्म

गुप्त नवरात्रि समापन: आज सूर्यास्त के पश्चात करें यह उपाय, माता रानी देंगी मनोवांछित फल

गुप्त नवरात्रि के दिन अपने कष्टों के सभी निवारण के लिए बहुत ही उचित समय माना गया है, आप गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करके अपने सभी कष्टों से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं, अगर आपके जीवन में धन की परेशानी चल रही है या फिर आपकी कोई अधूरी मनोकामना है तो इस स्थिति में आप माता दुर्गा के 10 रूपों की विशेष पूजा अर्चना कर सकते हैं, आपको बता दें कि माघ मास की गुप्त नवरात्रि का समापन 03 फरवरी 2020 यानी कि आज है, अगर आप आज कुछ सरल से उपाय करते हैं तो इससे माता रानी आप से प्रसन्न होंगी और आपको मनोवांछित फल प्रदान करेंगीं।

आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से गुप्त गुप्त नवरात्रि के समापन पर कुछ ऐसे सरल उपाय बताने वाले हैं जिनको अगर आप सूर्यास्त के पश्चात करते हैं तो इसे मां दुर्गा की कृपा दृष्टि आप के ऊपर हमेशा बनी रहेगी और आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर होंगी।

आइए जानते हैं गुप्त नवरात्रि के समापन पर सूर्यास्त के पश्चात कौन से करें उपाय

  • अगर आप अपनी अधूरी मनोकामना को पूरा करना चाहते हैं या आपकी कोई मनोकामना पूरी नहीं हो रही है तो आप गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि पर सूर्यास्त के पश्चात लाल रंग के आसन पर बैठ जाए और मां दुर्गा के सिद्ध मंत्रों में से किसी भी एक मंत्र का जाप कीजिए, मान्यता अनुसार जो साधक देवी माता के सिद्ध मंत्रों का जाप 1000 माला करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं देवी मां पूरी करती है।

  • अगर आप गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि पर सूर्यास्त के पश्चात 11 पान के पत्तों पर 7 गुलाब की पंखुड़ियां रखकर मां दुर्गा को अर्पित करते हैं तो इससे आपके जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होती हैं और आपको धन की प्राप्ति होती है।
  • आप सूर्यास्त के पश्चात विधि विधान पूर्वक माता रानी की पूजा कीजिए और मां दुर्गा को शहद का भोग चांदी के पात्र या फिर पान के पत्ते पर लगाएं, अगर आप यह उपाय गुप्त नवरात्रि पर करते हैं तो इससे आपके जीवन के सभी कष्ट दूर होंगे।

  • अगर आप अपने शत्रुओं से छुटकारा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि पर सूर्यास्त के पश्चात “ऊँ जयन्ती मङ्गलाकाली भद्रकाली कपालिनी।, दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।” मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जाप कीजिए।
  • अगर आप अपने सभी कार्य सफल करना चाहते हैं तो इसके लिए गुप्त नवरात्रि नवमी तिथि पर सूर्यास्त के पश्चात आप दुर्गा माता की पूजा कीजिए और श्री राम रक्षा स्त्रोत का भी पाठ करें, इस उपाय को करने से आपके जो भी रुके हुए कार्य हैं वह सफल होने लगेंगे और कामकाज में आने वाली सभी बाधाएं दूर होंगी।

देवी दुर्गा की पूजा करने का सबसे उत्तम दिन नवरात्रि माना गया है, अगर आपको नवरात्रि में अपनी मनोकामनाओं को पूरा करना चाहते हैं तो ऐसे में आप उपरोक्त बताए गए उपायों को कर सकते हैं, मान्यता अनुसार जो साधक इन दिनों में उपाय करता है उसका परिणाम शीघ्र ही मिलता है, इन उपायों को करने से मां दुर्गा की कृपा दृष्टि आप के ऊपर हमेशा बनी रहेगी और कामकाज में आने वाली बाधाएं मां दुर्गा की कृपा से दूर हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button