बॉलीवुड

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा का खुलासा, कहा- ‘पहली ही मुलाकात में मां और निक ने किया था ये काम’

पिछले साल दिसंबर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शाही अंदाज में शादी की, जिसकी वजह से दोनों खूब चर्चा में रहें। शादी के बाद भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे से प्यार का इजहार करने में जरा भी नहीं हिचकिचाते हैं, जिसकी वजह से वे सार्वजनिक प्लेस पर भी एक दूसरे से प्यार करते हुए नजर आते हैं। इन सबके बीच हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी अभी भी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती ही है। कभी प्रियंका चोपड़ा अपनी ड्रेस की वजह से चर्चा में रहती हैं, तो कभी उन पर निक से पॉपुलर होने के लिए शादी करने का आरोप लगता है, लेकिन इसी बीच उन्होंने एक स्पेशल मूमेंट शेयर किया है, जोकि शायद हर लड़की की लाइफ में पहली बार ही होता है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को जब पहली बार भारत लेकर आई थी, तब उनके और मां के बीच कैसे रिश्ते थे उसके बारे में बताया।

मैं बहुत ही ज्यादा नर्वस थी- प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू में बताया कि जब वे पहली बार निक को भारत लेकर आ रही थी, तब काफी ज्यादा नर्वस थी। प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा कि मैं न्यूयॉर्क में निक के माता पिता से मिली, वहां सब ठीक था, लेकिन जब निक जोनस भारत आ रहे थे, तब मैं नर्वस थी, क्योंकि भारत उसके लिए काफी अलग था, जिसकी वजह से मुझे अंदर ही अंदर डर लग रहा था कि आखिर उसे भारत कैसा लगेगा, क्योंकि इससे पहले वह कभी भारत आया नहीं था और उसके लिए यहां की हर चीज़ बिल्कुल अलग थी।

मां और निक गुपचुप बात कर रहे थे- प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने आगे बताया कि जब निक को मैं अपने घर लेकर गई, तब वे मेरी मां से मिले। मां और निक एक दूसरे से बहुत ही धीरे बात कर रहे थे, जिसकी वजह से किसी को कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उस वक्त सभी यह जानना चाह रहे थे कि आखिर दोनों के बीच बातचीत क्या हो रही, जिसकी वजह से मैं काफी नर्वस थी। साथ ही मां और निक दबी आवाज़ में ऐसे बाते कर रहे थे, जैसे दोनों एक दूसरे को समझना चाह रहे हों, इसीलिए मेरी धड़कने तेज़ हो गई थी।

‘द स्काई इज पिंक’ से कमबैक कर रहीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे ‘द स्काई इज पिंक’ से कमबैक कर रही हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी, जिसका इंतजार फैंस को बेसब्री से है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी करने के लिए सलमान खान की फिल्म भारत को ठुकरा दिया था, जिसका दर्द आज भी सलमान खान के चेहरे पर साफ साफ दिखाई देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button