राशिफल

इन 6 राशि वालों को मुश्किल समय से बाहर निकालेंगे शनि देव, घर में आएगी सुख-समृद्धि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं परंतु उनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत से विषम परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है, उसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर शनि देव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और कठिन समय से छुटकारा मिलेगा। घर परिवार की सारी परेशानियां दूर होंगी। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों पर रहेगी शनि देव की कृपा

सिंह राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम नजर आ रहा है। शनि देव की कृपा से किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। आपको अपनी मेहनत से सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। ऑफिस में लोग आपकी बातों से काफी खुश रहेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा साथ देंगे। कमाई के कई जरिए हासिल हो सकते हैं। घर परिवार में सुख-समृद्धि आएगी।

कन्या राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। शनि देव की कृपा से नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कोई पुराना वाद-विवाद दूर होगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आप अपनी चतुराई से कामकाज में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। खास लोगों से जान पहचान होगी।

तुला राशि वाले लोगों का समय शुभ व फलदायक रहने वाला है। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। शनिदेव की कृपा से आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवन की सारी परेशानियां दूर होंगी। परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को अपने पार्टनर के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है, इससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे।

धनु राशि वाले लोगों को अपने द्वारा की गई मेहनत का निश्चित परिणाम मिलेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। धन का संचय करने में आप सफल रहेंगे। शनिदेव की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही बाधा से छुटकारा मिलेगा। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। व्यापार में लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। कमाई के जरिए बने रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपके लोकप्रियता बढ़ेगी।

मकर राशि वाले लोगों के जीवन की परेशानियां शनिदेव की कृपा से दूर होगी। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। कोर्ट के मामले में सफलता मिलने के योग हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। आप जो कार्य करना चाहेंगे उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। भविष्य से संबंधित कुछ योजनाओं में आप निवेश कर सकते हैं, जिनका आपको लाभ जरूर मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। निराशाजनक स्थिति से छुटकारा मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोग अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को नुकसान झेलना पड़ सकता है इसलिए आपको संभल कर रहना होगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार में आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कोई नई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। घर-परिवार का माहौल ठीक रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। इस राशि के लोग अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन नजर आ रहा है। आज कामों में सफलता नहीं मिल पाएगी। शरीर मैं थकान महसूस हो सकती है। संतान के विवाह में बाधा उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि होने की आशंका है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। धन से जुड़े हुए मामले में समझदारी से काम लीजिए। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय मध्यम रहने वाला है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने के लिए अधिक संघर्ष करेंगे, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। घरेलू वातावरण सकारात्मक रहने वाला है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कार्यस्थल में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कुछ कामों में अधीनस्थ कर्मचारी आपकी मदद करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चे पर काबू रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button