अध्यात्म

साढ़े साती और शनि दोष से बचने के लिए करें ये सरल उपाय

शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है और ऐसी मान्यता है कि शनिदेव इंसान के द्वारा किए गए कर्मों का फल उसे जरुर देते हैं। इसलिए जो इंसान बुरे कर्म करते हैं उन लोगों को अपने जीवन में एक बार जरुर शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। हालांकि अगर आप नीचे बताए गए उपायों को करते हैं तो शनिदेव के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है।

शनिदेव के प्रकोप से बचनें के लिए करें ये उपाय-

करें जूते चप्पल दान

मान्यता है कि जूते और चप्पलों का दान करने से शनि ग्रह शांत हो जाता है और जीवन में कभी भी साढे साती नहीं आती है। इसलिए आप जितना हो सके अपने पहने हुए जूते और चप्पल का दान करें। शनि देव का वास पैरों में होता है और पैरों से जुड़ी चीजे दान करने से शनि दोष एकदम दूर हो जाता हैं।

काले कुत्ते के रोटी दें

काले कुत्ते को रोटी खिलाने से भी शनि दोष को दूर किया जा सकता है। आप बस रोज एक रोटी को कुत्ते को खिला दें। कुत्ते के अलावा कौए को भी रोटी डालने से शनि देव से प्रकोप से बचा जा सकता है।

करें स्त्रियों का सम्मान

जो लोग नारी का अपमान करते हैं उन लोगों को शनिदेव द्वारा सजा जरुर दी जाती है। इसलिए आप अपने जीवन में कभी भी किसी नारी का अपमान ना करें और सदा हर स्त्री का सम्मान करें। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग नारी का अपमान करते हैं। उनके जीवन में एक बार साढे साती जरुर आती है और साढे साती आने से इंसान का बुरा व्यक्ति शुरु हो जाता है। वहीं अगर आपसे किसी नारी का गलती से अपमान हो जाए है तो आप शनिवार के दिन 9 कन्या को भोजना करवाएं।

ईमानदारी से धन कमाएं

आप कभी भी किसी अन्य व्यक्ति के धन पर बुरी नजर ना डाले और हमेशा ईमानदारी से पैसे कमाएं। बेईमानी से पैसे कामने वालों को शनिदेव क्षमा नहीं करते हैं और बेईमान लोगों को सजा जरूर देते हैं।

करें काली चीजों का दान

काली चीजों का दान करने से भी शनिदेव को शांत रखा जा सकता है। इसलिए आप समय-समय पर काली चीजे जैसे काले तिल और काला कपड़ों का दान करें। काली चीजों के अलावा आप सरसो के तेल का भी दान करें  और हर शनिवार के दिन मंदिर में एक तेल का दीपक भी जरूर जलाया करें।

पौधे लगाएं

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से लाभ मिलता है और शनिदेव कुंडली में हमेशा शांत ही रहते हैं। हालांकि आप इस बात का ध्यान रखें की आप शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करते हुए इस पेड़ को ना छूएं। क्योंकि पीपल के पेड़ को शनिवार के दिन छूना निषेध होता है।

पीपल के पेड़ की पूजा करने के अलावा अगर पीपल का पौधा लगाए जाए और उसकी देखभाल की जाए तो ऐसा करने से भी शनि के दोष को कम किया जा सकता हैं। इसलिए आप चाहें तो शनिवार के दिन पीपल का पौधे भी लगा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button