राशिफल

शनि हो रहे मार्गी, साल 2023 तक ये 5 राशि के लोग हो जाएंगे मालामाल, चारों तरफ से बरसेगा पैसा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय-समय पर अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं। जब भी कोई ग्रह गोचर करता है, तो इसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है। अगर किसी राशि में कोई ग्रह शुभ स्थिति में गोचर कर रहा है, तो इसकी वजह से उस व्यक्ति को अपने जीवन में अच्छे परिणाम मिलते हैं परंतु ग्रह की स्थिति शुभ ना होने के कारण एक के बाद एक कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

आपको बता दें कि 23 अक्टूबर को शनि मार्गी हो जाएंगे। मार्गी का मतलब है सीधी चाल। सभी ग्रहों में शनि को क्रूर ग्रह माना गया है। अगर शनि किसी पर मेहरबान हो जाएं, तो उस व्यक्ति को मालामाल बना देते हैं परंतु अगर शनि की क्रूर दृष्टि किसी व्यक्ति पर पड़ जाए तो वह व्यक्ति बर्बाद हो सकता है। शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार शुभ और अशुभ फल प्रदान करते हैं।

शनि का मार्गी होना सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव डालेगा। लेकिन कुछ राशि के लोग ऐसे हैं, जिनके लिए शनि का मार्गी होना बहुत ही शुभ साबित होगा।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस 23 अक्टूबर के दिन शनि मार्गी होने जा रहे हैं और यह 17 जनवरी 2023 तक इसी अवस्था में रहेंगे। जिन लोगों की मेष राशि है, उनके लिए यह समय बहुत ही विशेष लाभदायक रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को हर क्षेत्र में लाभ मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। इस समय अवधि में आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में भारी मुनाफा होने के योग हैं। इस दौरान नौकरी करने वाले लोगों को भी तरक्की और लाभ की प्राप्ति होने की पूरी संभावना बनी हुई है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के नौवें भाव के स्वामी शनि हैं। इस राशि वाले लोगों को शनिदेव की अपार कृपा प्राप्त होने वाली है। शनि के मार्गी होने से आपको इस दौरान अपार धन कमाने में कामयाबी मिलेगी। आर्थिक बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा। अगर आप कहीं निवेश करते हैं, तो आपको धन लाभ हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के सातवें भाव में शनि स्वामी हैं। इस दौरान इस राशि वाले लोगों को शनि खूब मालामाल करने वाले हैं। शनि के शुभ प्रभाव से इस राशि वाले लोगों के जीवन के सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलने वाला है।

धनु राशि

23 अक्टूबर को शनि के मार्गी होने की वजह से धनु राशि वाले लोगों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली हैं। इस दौरान आपको धन लाभ होने के प्रबल योग बने हुए हैं। किसी भी तरह के पुराने कर्ज से छुटकारा मिल जाएगा। इस दौरान आपके किए हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में तारीफ मिलेगी। प्रेम विवाह में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। इतना ही नहीं बल्कि इस राशि वाले लोगों को मान-सम्मान भी मिलेगा।

मीन राशि

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि देव एकादशी और द्वादश भाव के स्वामी हैं। इस राशि के जो लोग कानून की पढ़ाई कर रहे हैं, उनको इस समय के दौरान अच्छे परिणाम मिलने के योग बने हुए हैं। शनि का मार्गी होना निजी जीवन के लिए भी बहुत शुभ बताया जा रहा है। पहले की गई मेहनत का अब आपको लाभ प्राप्त होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button