राशिफल

राशिफल 28 मई 2023: आज सूर्य देव की कृपा से 2 राशियों को होगा बड़ा फायदा, अटका धन मिलेगा वापस

आज हम आपको रविवार 28 मई 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 28 मई 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा साबित होगा। आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे, जिससे पूरा दिन आपके अंदर सकारात्मकता बनी रहेगी। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, वह समय पर पूरा हो जाएगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही नजदीकी रिश्तो को सुधारने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप सफल होंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आपके कामों की आज ऑफिस में तारीफ होगी। संतान के करियर को लेकर चिंतित चल रहे थे, तो आपकी यह परेशानी भी दूर हो जाएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे, आपके रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आप बोलने के बजाय सुनने पर ज्यादा ध्यान दें, इससे आपको कोई जरूरी बात पता चल सकती है। कुछ नए लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। जो लोग कवि हैं, आज उनकी किसी पुरानी कविता की तारीफ हो सकती है, जिससे आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली साबित होगा। दूर संचार माध्यम से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, इससे आपके परिवार में खुशी का माहौल बन जाएगा। बच्चों से आपको कोई गुड न्यूज़ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। व्यापार में तरक्की हासिल करेंगे। संगीत के क्षेत्र में रुझान रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा साबित होगा। किस्मत का साथ मिलने से आपके रुके काम पूरे होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सुनहरा रहने वाला है। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मानसिक चिंता दूर होगी। निजी जिंदगी में सुधार आएगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास का फल जरूर प्राप्त होगा। आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। हो सकता है कि घर पर छोटी-सी पार्टी भी करें। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपने किसी भी काम में बदलाव ना करें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने हर काम को समय रहते पूरा करें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषय पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं लेकिन जोखिम भरे कामों से आपको दूर रहना होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। कोई दोस्त आपसे मिलने आपके घर आ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। बिजनेस में लाभ लेने के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी। आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा, ताकि आप अपना मन काम में लगा सकें। आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिल सकता है। व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ज्यादा मेहनत करेंगे, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। काम जितना भी कठिन हो, आपको एकाग्रता बनाए रखना होगा। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। पिताजी का आशीर्वाद बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं, बस आपको अपनी काबिलियत पर भरोसा रखने की जरूरत है। किसी भी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों की मदद आसानी से मिल जाएगी। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होने के प्रबल योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से लाभदायक सिद्ध होगा। आप अपना ज्यादातर समय एकांत में व्यतीत करना पसंद करेंगे। आपके द्वारा बनाई गई नई योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। बिजनेस में अच्छा फायदा होने के योग बने हुए हैं। कोई बड़ा और अलग काम करने का सोच विचार कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। जो महिलाएं बिजनेस करती हैं वह आज काफी व्यस्त रहेंगी। ऑफिस में बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी, बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। आप कुछ नए विचारों पर भी काम कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। कोई खास काम बन जाने से आपका मनोबल बढ़ेगा। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव की तारीफ होगी। अगर आपने किसी मित्र को पैसा उधार दिया था, तो वह आपको वापस देने के लिए आ सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। आपके घर में कोई मेहमान आ सकता है, जिनसे मिलकर आपको बहुत अच्छा लगेगा। घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। जो महिलाएं ऑनलाइन बिजनेस शुरू करना चाहती हैं उनके लिए भी समय बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आप काफी दिनों से जिस काम को करने का सोच रहे थे, वह काम आज पूरा होता हुआ नजर आ रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अचानक आपके घर में कोई मेहमान आएगा, जिसमें आप थोड़े व्यस्त हो जाएंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाएं बनी रहेगी। बिजनेस में अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। थोड़ा टाइम भगवान की भक्ति में लगाएं, जिससे मन शांत रहेगा। माता-पिता से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से लटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपका दिन कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की वजह से व्यस्त रहेगा, नए कार्यों को लेकर आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। आपको आज धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है और इसका लाभ आप आने वाले समय में देखेंगे। आपको कोई मनचाही वस्तु प्राप्त हो सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button