दिलचस्प

लड़कियों को चढ़ा मॉडलिंग का भूत, क्लास में करने लगी ऐसी हरकत, कैमरे में कैद हो गया कांड

कहते हैं हर लड़की के अंदर एक मॉडल छिपी होती है। सुंदर दिखना, अदाएं दिखाना और लोगों के बीच फेमस होना लगभग सभी लड़कियों को अच्छा लगता है। इसलिए जब वह अकेली होती हैं तो एक मॉडल की तरह खुद निहारती हैं, इतरा कर चलती हैं और हसीन दिखने की कोशिश करती हैं। लेकिन ये सब करना स्कूल की कुछ लड़कियों को बड़ा महंगा पड़ गया।

स्कूल और कॉलेज के दिन बेस्ट होते हैं। इन दिनों हम दोस्तों संग मिलकर खूब मस्ती करते हैं। जब टीचर क्लासरूम में नहीं होते हैं तो बच्चों के अंदर का मस्तीखौर इंसान बाहर आता है। फिर वह क्लास में वह सारी हरकतें करते हैं जिनकी स्कूल की तरफ से मनाही होती है। आज के सोशल मीडिया के जमाने में बच्चे स्कूल-कॉलेज में ही रील्स बनाने लगते हैं।

क्लास में मॉडलिंग पड़ी महंगी

हाल ही में कुछ लड़कियों ने भी ऐसा ही किया। उन्होंने क्लास रूम को ही फैशन शो में तब्दील कर दिया। फिर एक के बाद एक लड़कियां मॉडल की तरह रैम्प वॉक करने लगी। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि लड़कियों की सारी मॉडलिंग एक झटके में ही निकल गई। उनके साथ एक बड़ा कांड हो गया। पूरी दुनिया में बेइज्जती हो गई।

दरअसल लड़कियां क्लासरूम में कैमरा ऑन कर मॉडलिंग करती हैं। स्टार्टिंग में तो वे एक खूबसूरत मॉडल की तरह ही रैंप वॉक करती हुई आती हैं। लेकिन फिर उनका पैर फिसल जाता है और वह धड़ाम से जमीन पर गिर जाती हैं। इस दौरान उनकी ड्रेस भी बिगड़ जाती है। वह ऊप्स मोमेंट की शिकार हो जाती हैं।

वीडियो के बैकग्राउन्ड में ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाना भी बजता है। यह गाना इस वीडियो को और भी फनी बना देता है। वीडियो देख लगता है कि पानी की वजह से ही लड़कियों के पैर फिसलते हैं और वह जमीन पर गिर जाती हैं।

लोगों ने लिए भयंकर मजे

लड़कियों का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bhutni_ke_memes नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ एडमिन ने कैप्शन में लिखा है ‘वाह दीदी वाह’। इस वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा “दीदी ने तो मौज कर दी।” फिर दूसरे ने कहा “वाह दीदी आप तो बड़ी हैवी मॉडल निकली।” फिर एक कमेन्ट आता है ‘और करो क्लास में मॉडलिंग। अब आ गया स्वाद।’ वहीं एक लिखता है ‘ये आजकल के बच्चे क्लास में पढ़ाई के अलावा सारे फालतू काम करेंगे।’

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button