राशिफल

शिव-पार्वती इन 5 राशियों की अधूरी इच्छाएं करेंगे पूरे, इनकी कृपा से कोशिशों का मिलेगा उचित फल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय की चाल और मनुष्य के जीवन की परिस्थितियां लगातार बदलती रहती है, रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में बहुत से फेरबदल होते हैं जिसके कारण मनुष्य का जीवन प्रभावित होता है। यदि कोई ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करता है तो इसकी वजह से सभी 12 राशियां प्रभावित होती है, समय के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों में बहुत से छोटे और बड़े बदलाव होते हैं, जो मनुष्य के जीवन को प्रभावित करते हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज से कुछ राशियों को ग्रह-नक्षत्रों की शुभ चाल की वजह से बेहतर रिजल्ट मिलने के योग बन रहे हैं, इन राशियों के लोगों को अपनी कोशिशों का पूरा-पूरा फल मिलेगा और शिव पार्वती की कृपा से इनकी अधूरी इच्छा बहुत ही जल्द पूरी हो सकती हैं।

आइए जानते हैं शिव-पार्वती किन राशियों की अधूरी इच्छाएं करेंगे पूरी

मेष राशि वाले लोगों को भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से कामकाज की रुकी हुई रफ्तार दोबारा से लौटने वाली है। आपको अपने कार्यों का अच्छा लाभ मिलेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। कार्यस्थल में मान-सम्मान मिलेगा। आप उत्तम भोजन का आनंद ले सकते हैं। घर परिवार के लिए नए वस्त्र खरीदने का विचार करेंगे। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन बेहतर व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होंगी।

कर्क राशि वाले लोग अपने व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे। भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से आपकी इनकम बढ़ेगी, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। इस राशि वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहने वाली है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय शुभ रहने वाला है। शिव पार्वती की कृपा से जीवन की दिक्कतें कम होगी। पारिवारिक माहौल बेहतर बनेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी छोटे सदस्य की सेहत में सुधार आ सकता है। आप कुछ नई योजनाओं पर कार्य करेंगे। जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलने वाला है। दांपत्य जीवन में रोमांस के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि वाले लोगो का समय अच्छा रहेगा। सरकारी क्षेत्र से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने का सोच विचार करेंगे। शिव-पार्वती के आशीर्वाद से प्रेम जीवन बेहतर बनेगा। शादीशुदा जिंदगी में चल रहे तनाव दूर हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

मीन राशि वाले लोगों को शिव-पार्वती का विशेष आशीर्वाद मिलने वाला है। पुरानी योजनाओं का बेहद अच्छा नतीजा प्राप्त होगा। आप अपनी बुद्धिमानी और कार्यकुशलता की बदौलत कुछ नया काम अपने हाथ में ले सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार में भागीदारों के सहयोग से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। प्रेम जीवन की दिक्कत दूर होगी। प्रभावशाली लोगों से बातचीत बढ़ सकती है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों को अपने घर परिवार की परिस्थितियों पर ध्यान देने की जरूरत है, परिवार के किसी बड़े बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप अधिक चिंतित रहेंगे। आप अपनी वाणी से लोगों को अपना बनाने का प्रयास कर सकते हैं। आप अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। कार्यस्थल में आपको अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। काम के सिलसिले में आपको मिलाजुला फल प्राप्त होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आपके द्वारा की गई जरा सी भी लापरवाही आपको भारी संकट में डाल सकती है। इस राशि के लोगों को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आप अपने कुछ नए कार्य से प्रशंसा प्राप्त कर सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। नौकरी पेशा वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है।

सिंह राशि वाले लोगों के मन में किसी बात को लेकर बोझ बढ़ सकता है, मानसिक चिंता अधिक होने की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। कामकाज में भी आपका मन नहीं लगेगा। आप भाग्य के सहारे कोई भी कार्य ना करें, आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। आपको व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन परेशानी जनक रहेगा।

कन्या राशि वाले लोग अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहने वाले हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को पढ़ाई में दिक्कत महसूस होगी। धन के लेन-देन में आप जल्दी बाजी ना करें। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों को कार्यस्थल में अपनी बुद्धिमानी का प्रयोग करना होगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप अपनी आमदनी में वृद्धि करने की कोई नई योजनाएं बना सकते हैं।

तुला राशि वाले लोगों के घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। इधर-उधर के कामों में अधिक धन व्यय होगा, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझने की आवश्यकता है, आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करें। भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न होगा। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। कुछ काम में आपको मेहनत से सफलता मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। आपको स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि वाले लोग मानसिक तनाव से मुक्ति प्राप्त करेंगे परंतु आपको अपनी खानपान की आदतों पर थोड़ा लगाम रखना होगा अन्यथा स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। आप अपने घर परिवार का माहौल बेहतर बनाकर चलेंगे। काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन में आप खुशी का अनुभव करेंगे। प्रेम प्रसंग से जुड़े हुए लोगों को सावधान रहना होगा क्योंकि आपके प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है।

कुंभ राशि वाले लोग किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचे। परिवार में लोगों का अच्छा व्यवहार आपका दिल जीत सकता है, आप ज्यादा से ज्यादा अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आप अपने मनपसंद के भोजन का आनंद ले सकते हैं। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आर्थिक संबंधित योजनाओं पर आपको ध्यान देने की जरूरत है, आपकी इनकम में गिरावट हो सकती है और घरेलू खर्चे अधिक रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button