राशिफल

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से बना ये खास योग, इन 2 राशि वालों को काम-धंधे में तरक्की के हैं संकेत

आकाश मंडल में ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु उनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्र मिलकर शिव योग के पश्चात सिद्ध योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। आखिर किन राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी और किसको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है चलिए जानते हैं, इसके बारे में….

आइए जानते हैं किन राशि वालों का अच्छा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर खास योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। आपके सभी जरूरी काम टाइम पर पूरे हो जाएंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की इच्छा जागृत हो सकती है। सबकी दुआओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आ सकता है। प्रॉपर्टी के कामों में अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शारीरिक रोग दूर होंगे।

कुंभ राशि वाले लोग आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। खास योग की वजह से आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा। कुछ नए अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। आप अपना सपना साकार करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति के योग हैं। कामकाज के तरीकों में सुधार आएगा। आपकी कोशिश फायदेमंद साबित हो सकती है। आपके अच्छे व्यवहार से लोग काफी प्रभावित होंगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति आने की संभावना है। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझें।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के नए तरीके अपना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप कोई भी नया कदम उठा रहे हैं तो सोच-विचार करने की आवश्यकता है ताकि आपको भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करें।

कर्क राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिले-जुले परिणाम हासिल है। नकारात्मक विचार मन में मत आने दीजिए। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़े परेशान नजर आएंगे। पैसों के लेन-देन में लापरवाही मत कीजिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हो सकता है। आप अपने कुछ रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। आत्मविश्वास अधिक रहेगा परंतु आप जोश में आकर कोई नहीं काम मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

कन्या राशि वाले लोग किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आपके सामने कुछ नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं, जिसका सामना करने के लिए आप तैयार रहें। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक फल की प्राप्ति हो सकती है। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा।

तुला राशि वाले लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में अचानक कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। खर्चों पर काबू रखें अन्यथा आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार में धन निवेश कर रहे हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। परिवार में कई दिनों से चल रही समस्या सुलझ सकती है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से फेरबदल हो सकते हैं। जरूरी कामों पर आपको पहले ध्यान देना होगा अन्यथा आपका काम विलम्भ हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। अधिनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सहयोग देंगे। संपत्ति के कामों में फायदा मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, इसलिए आप उन पर ध्यान दीजिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु राशि वाले लोगों के कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखते हुए कार्य करने होंगे। अगर आप किसी जरूरी मामले में फैसला ले रहे हैं तो पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरूर करना चाहिए या फिर आप किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी ले सकते हैं, इससे आपको फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि वाले लोग अपने जीवन की छोटी-मोटी परेशानियों को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। घरेलू खर्च कम रहेंगे। आमदनी अच्छी रहेगी। माता-पिता की सेहत खराब हो सकती है, इसलिए ध्यान दीजिए। अचानक किसी यात्रा पर जाने की संभावना है। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें अन्यथा चोट लग सकती है। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

मीन राशि वाले लोगों के जीवन में कई कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं। परिस्थितियां कुछ इस तरह से पुरानी चीजों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगी, जिसकी वजह से आपकी समस्या और टेंशन अधिक बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्ग की राय इन परिस्थितियों का सामना करने में कारगर साबित होगी। आर्थिक स्थिति में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button