राशिफल

शीतला अष्टमी पर बना विशेष संयोग, इन 4 राशियों की खुलेगी तकदीर, मिलेंगे कई बेहतरीन फायदे

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज शीतला अष्टमी के पर्व पर ग्रह-नक्षत्र मिलकर विशेष संयोग बना रहें हैं, जिसकी वजह से ऐसी कुछ राशियों के लोग हैं जिनके ऊपर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इन राशि वाले लोगों की किस्मत खुल सकती है और कई फायदे मिलने के योग हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं शीतला अष्टमी पर बन रहे विशेष संयोग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

कर्क राशि वाले लोगों को शीतला अष्टमी पर बन रहे विशेष संयोग का अच्छा फल मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर सकते हैं। वाहन सुख मिलने के योग हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका आपको आगे बेहतरीन फायदा मिलने वाला है। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं।

धनु राशि वाले लोगों को विशेष संयोग का अच्छा फल मिलेगा। पुराने किए गए कार्यों का नतीजा मिल सकता है। स्वास्थ्य लाभ मिलने के योग हैं। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। अचानक नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति की खुशखबरी मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

मकर राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। विशेष संयोग की वजह से धन से संबंधित मामलों में अधिक मुनाफा मिलने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी बीमारी से छुटकारा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों की किस्मत मेहरबान रहेगी। विशेष संयोग की वजह से व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। ऑफिस में आपका रुतबा बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप समाज में अपना अलग स्थान बनाने में सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों का समय काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। मन में बेवजह की चिंता बनी रहेगी, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आप पैसों का उधार लेन-देन करने से बचें। आपको अपने लक्ष्य पर फोकस करने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। अधिनस्थ कर्मचारी आपकी मदद करेंगे। कारोबार में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

वृषभ राशि वाले लोग काफी तनाव में रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आपका कोई महत्वपूर्ण काम बनता-बनता बिगड़ सकता है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मुनाफा मिलने के योग हैं। कोई नया समझौता हो सकता है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि वाले लोगों के दिमाग में कई उलझनें बनी रहेंगी। आप अपने मन पसंदीदा कार्य करने की कोशिश करेंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय बेहद सामान्य रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

कन्या राशि वाले लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। किसी खास मित्र से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। समाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी।

तुला राशि वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने मन में नकारात्मक विचार बिल्कुल भी मत आने दीजिए। आप अपनी सोच सकारात्मक रखते हुए सभी कार्य करें। आपको इससे बेहतर रिजल्ट मिलेगा। ऑफिस में बॉस आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपके सामने कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं इसलिए आप हर जिम्मेदारी के लिए पहले से तैयार रहें। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपनी कोशिश जारी रखें, आपको इसका उचित परिणाम अवश्य प्राप्त होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। प्रमोशन मिलने की संभावना है। व्यापार के मामले में थोड़ा सतर्क रहना होगा। अगर आप कोई कागजी कार्यवाही कर रहे हैं तो कहीं भी हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए ताकि आगे चलकर परेशानी ना हो।

मीन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। कुछ नए कामों को लेकर आप सोच-विचार करेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आने के योग हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button