अन्य

इस दिवाली इन 7 प्रकारों से सजाए अपना आंगन, लक्ष्मी माता प्रसन हो जाएँगी !!

दीवाली एक बहुत ही पवन पर्व है जो सभी बहुत ही श्रद्धा भाव से मनाते है।दीवाली एक ऐसा तोहार है जिसमें आप अपने घर को दीपक से कुछ इस तरह से सजाते है कि सारी ओर प्रकाश हो जाये।लिकिन पुराने समय से दीवाली पर रंगोली का भी बहुत महत्व है।ऐसा कहा जाता है कि अगर दीवाली पर रंगोली नही बनाई तो कुछ नही किआ।ये बहुत ही पुरानी परंपरा में से एक है जिसे आज भी लोग सचे दिल से मनाते आ रहे है।समय के साथ जरूर रंगोली बनाने के तरीके में बदलाव आए है पर आज भी ये लोगो के दिल से उतनी ही महत्व रखते है जितनी पहले थी।चलिए आज हम आपको रंगोली के 7 तरीक़े बताते है:

1. रंगों की ओली

Source : Youtube.com

रंगोली का ये प्रकार सबसे सरल से जिसे बाल कन्याओं द्वारा भी बनाया जा सकता है।इसमे केवल आपको कुछ बिंदियों को मिलाते हुए एक आकर बनाना है और फर अपने मन के मुताबिक उसमे रंग भर दे।यदि आपको लगता है कि रंगोली बनाना तो एक बहुत कठिन कार्य है और आप ये नही कर पाएंगे तो ये सबसे सरल तरीका है आप एक बारी जरूर इसे अपनाकर देखे आपकी सुविधा के लिए बाजार से रंगोली की किताब भी मिल जाएगी।

2. मांडना

वर्तमान में रंगोली का बहुत महत्व था लेकिन पुरानी परंपरा आज भी लोगो के दिल से महत्व दिल रखती है।इसलिए आज भी लोग मांडने बनाते है।ये रंगोली फर्श पर बनाई जाती है इसमें प्रकितिक रंगों का उपयोग होता है।सबसे अधिक तौर पर इसी तरह की रंगोली का प्रयोग होता है।इस तरह की रंगोली की एक खास बात है कि ये सबसे आकर्षित करने वाला तरीका है और साथ ही ये रंगोली सबसे अधिक समय तक रहती है।ऐसा इसलिए क्यूंकि उसने गीले रंगों का प्रयोग किया जाता है जो को सूखने के बाद बहुत अछे लगते है और ये लंबे समय तक एकदम साफ दिखती है

3. फूलो की रंगोली

Source : Jagran.com

 

रंगोली बनाने का ये भी एक भेहद सुंदर तरीका है।इस पूरे विश्व मे फूलो से सुंदर और पवित्र और कोई चीज़ नही है।यदि आप फूलो ओर फूलो की कलियों से रंगोली बनाते है तो ये एक बेहद सुंदर रंगोली होगी।साथ ही ये सुंदरता के साथ साथ खुशबू का प्रदान भी करता है जिसे की आपका मन भी कोमल होगा।पूरे भारत मे इसका भी चलन है पर इसका खासा शौक दक्षिण भारत मे देखा जाता है।

4. तैलीय रंगों की रंगोली

जी हां ये भी एक सुंदर और आकर्षक तरीका है रंगोली का आप पक्के रंगों का इस्तेमाल करके ये रंगोली बना सकते है।इस रंगोली का ये फायदा है कि ये लंबे समय तक बरकरार रहती है इसे बार बार बनाने की अवशयतकता नही होती है और जहां भी आप इस तरह की रंगोली बनाने चाहते है सीधा ब्रश से बना सकते है इसमें आप अपने मन चाह कोई भी रंग का प्रयोग कर सकते है।

5. कुत्रिम सांचों से बनी रंगोली

ये रंगोली बहुत ही आसान तरीका है क्यूंकि इसके लिए आपको बाजार से बने बनाये सांचे मिल जाएंगे जिसे की आपको रंगोली की आकृति बनानी नहीं पड़ेगी बसस केवल ये सांचे रख कर आप इसमें छनि से रंग भर कर रंगोली बना सकते है ये एक बहुत ही आसान तरीका है।इस तरह की रंगोली बनाने से आपका व्यस्त समय भी बच जाएगा।

6. प्रकितुक रंगोली

अगर आप बाजार से मिलने वाली रंगोली का प्रयोग नहीं करना चाहते और आप कुछ अलग करने की सोच रहे है तो आपके लिए इस प्रकार की रंगोली एकदम सही है।आप कोई भी आकृति पहले बना ले फर उसमे रंग भरने के लिए चावल दाल का प्रयोग कर सकते है आप इन चावल के दानों को अपने मन मुताबिक रंग कर ले फर इसे रंगोली में भर दे।

7. दीपों की रंगोली

Source : Hinditips.com

 

घर मे प्रकाश करने वाली रंगोली और सभी को आकर्षित करने वाले अगर आप बनाना चाहते है तो इस दीवाली आप इस तरह की रंगोली बनाये।पहले एक रंगोली तैयार कर ले और उसमें अति सुंदर तरह से रंग भर ले।जब रंगोली तैयार हो जाये तो पूरी रंगोली के आस पास और रंगोली के अंदर जलते हुए दीपक जलाएं ये जरूर आपके घर मे बहुत प्रकाश करेगा और जो लोग आपके घर आएंगे उन्हें भी ये बढ़ा भायेगी।

तो इस दीवाली अपनाइये इनमे से किसी भी तरह की रंगोली और कर दीजिए अपने घर को और भी रौशन।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button