बॉलीवुड

बेहद हसीन है बॉलीवुड अभिनेत्रियों की सगी बहनें, खूबसूरती में देती है अपनी ही बहना को टक्कर-Pics

बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इनमें कुछ हीरोइनें ऐसी भी हैं जिनकी बहनें उनसे भी ज्यादा सुंदर है। आज हम आपको इन फिल्मी एक्ट्रेसेस की सगी बहनों से मिलाने जा रहे हैं। इनकी खूबसूरती देख आप इन अभिनेत्रियों को भूल जाएंगे। इन्हें देख आपके मुंह से भी निकल पड़ेगा ‘OMG व्हाट ए ब्यूटी’।

खुशी कपूर

खुशी कपूर बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की छोटी बहन हैं। वह 22 साल की हैं। वहीं जान्हवी 26 साल की हैं। मां श्रीदेवी के निधन के बाद से जान्हवी अपनी बहन का मां की तरह ख्याल रखती है। खुशी अपनी बहन की तरह बेहद सुंदर है। वह जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीस’ से एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं।

रंगोली रनौत

रंगोली रनौत बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की बड़ी बहन है। वह 40 साल की हैं। वहीं कंगना 36 साल की हैं। रंगोली जब 21 साल की थी तब उनके ऊपर एक मनचले ने 1 लीटर तेजाब फेंक दिया था। इससे उनकी एक आंख की रोशनी चली गई। बायां कान जख्मी हो गया। एक ब्रेस्ट गंभीर रूप से डैमेज हुआ। वह दो से तीन साल 53 सर्जरी से गुजरीं।

सुरीली गौतम

सुरली गौतम बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की छोटी बहन हैं। वह 32 साल की हैं जबकि यामी 34 की हैं। सुरीली भी अपनी बड़ी बहन की तरह अभिनेत्री हैं। उन्होंने साल 2008 में ‘मीत मिला दे रब्बा’ टीवी सिरियस से एक्टिंग डेब्यू किया था। बाद में उन्होंने पंजाबी फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। उनकी पहली पंजाबी फिल्म पॉवरकट थी।

शाहीन भट्ट

शाहीन भट्ट बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बड़ी बहन है। वह 34 साल की हैं जबकि आलिया 30 की हैं। वह पेशे से एक स्क्रीन राइटर हैं। वह कई फिल्मों में सह-लेखक के रूप में फिल्म की कहानी लिख चुकी हैं। आलिया की तुलना में वह लाइम लाइट से दूर रहती हैं।

ईसाबेले कैफ

ईसाबेले कैफ बॉलीवुड की हसीन अभिनेत्री कैटरीना कैफ की छोटी बहन हैं। वह 32 साल की हैं। वहीं कैटरीना 39 साल की हो गई हैं। ईसाबेले भी अपनी बहन कैटरीना की तरह बहुत खूबसूरत है। वह बॉलीवुड में साल 2021 में ‘टाइम टू डांस’ फिल्म से डेब्यू कर चुकी हैं। हालांकि उन्हें कैटरीना जितनी लोकप्रियता नहीं मिल पाई।

नुपूर सेनन

नुपूर सेनन बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की छोटी बहन हैं। वह 27 की हैं तो कृति 32 साल की हैं। नुपूर भी एक एक्ट्रेस हैं। वह एक म्यूजिक आर्टिस्ट भी हैं। उन्हें हम नूरानी चेहरा और टाइगर नागेश्वर राओ जैसी आगामी फिल्मों में देखेंगे। अब देखना ये होगा कि वह बहन जैसी लोकप्रिय बन पाती हैं या  नहीं।

समीक्षा पेडनेकर

समीक्षा पेडनेकर बॉलीवुड की हुनरमंद अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की बहन हैं। दोनों लगभग एक जैसी दिखती हैं। कई बार लोग उन्हें जुड़वा बहनें समझ लेते हैं। हालांकि दोनों के बीच तीन साल का अंतर है। समीक्षा दिखने में बहन से भी ज्यादा हसीन हैं। वह कई ब्रांड के लिए मॉडलिंग और विज्ञापन कर चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button