राशिफल

इन 5 राशियों पर श्री विष्णु के बरसी विशेष कृपा, भाग्य में है खूब पैसा, तरक्की की खुलेंगी राहें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वाले लोगों के ऊपर श्री विष्णु जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और भाग्य के सहारे धन लाभ मिलने के योग हैं। तरक्की के मार्ग हासिल होंगे। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर बरसेगी श्री विष्णु की विशेष कृपा

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर श्री विष्णु जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपके लिए यह समय सुख-समृद्धि लेकर आया है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल होगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा।

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर श्री विष्णु जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको अपने कामकाज में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत होगा। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है।

धनु राशि वाले लोगों का समय लाभदायक सिद्ध होगा। श्री विष्णु जी की कृपा से व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। कैरियर संबंधित खुशखबरी मिलने की संभावना है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल हो सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों को अपनी मेहनत का निश्चित परिणाम हासिल होगा। श्री विष्णु जी की कृपा से नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कामों में फायदा मिल सकता है। यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। आपके ऊपर भगवान विष्णु जी के साथ-साथ लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। धन से जुड़ा हुआ कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपकी किस्मत मजबूत रहेगी। किस्मत के सहारे हर क्षेत्र से भारी फायदा मिल सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों के जीवन में कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे। नौकरी के क्षेत्र में कामकाज का दबाव अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दीजिए। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। प्रिय के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। संतान पक्ष की तरफ से कोई दु:खद समाचार मिल सकता है, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको अपने ऊपर धैर्य बनाए रखना होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। नौकरी में प्रमोशन की बात चल सकती है। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है।

कर्क राशि वाले लोगों की मुलाकात खास व्यक्तियों से हो सकती है। नए कामों की तरफ आपका ध्यान आकर्षित हो सकता है। कोई भी नया काम करने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। घर में शुभ कार्य के आयोजन की चर्चा हो सकती है। अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी।

कन्या राशि वाले लोगों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

तुला राशि वाले लोगों के लिए समय काफी संघर्ष वाला रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अगर आप व्यापार कर रहे हैं तो आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभलकर रहें क्योंकि सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। मन में निराशा के बादल छाए रहेंगे। कामकाज में ध्यान लगाना काफी कठिन हो सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आमदनी सामान्य रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है।

मीन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, इसलिए आपको अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखना होगा। व्यापार में अधिक धन लगाने की सोच सकते हैं परंतु कोई भी कदम उठाने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए ताकि भविष्य में आपको परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button